मतदान तिथि और उसे एक दिन पूर्व विज्ञापन प्रकाशन के लिए दो दिन पहले करना होगा आवेदन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में, जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया है कि किसी भी राजनीतिक दल या उम्मीदवार या किसी अन्य संगठन या व्यक्ति द्वारा मतदान के दिन और उसे एक दिन पूर्व प्रिंट मीडिया में प्रकाशित कराए जाने वाले विज्ञापनों की सामग्री को जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) से पहले प्रमाणित कराया जाना आवश्यक होगा। आवेदक को विज्ञापन के प्रकाशन के प्रस्तावित तिथि से कम से कम दो दिन पूर्व समिति के समक्ष आवेदन करते हुए विज्ञापन प्रमाणित कराया जाना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि भड़काऊ, भ्रामक व घृणा फैलाने वाले विज्ञापनों के मतदान के दिन और उसे एक दिन पूर्व प्रिंट मीडिया में प्रकाशित किए जाने से रोकने हेतु आयोग की ओर से यह निर्देश सभी मान्यता प्राप्त एवं रजिस्ट्रीकृत अमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष को जारी किया जा चुका है। उन्होंने बताया है कि जनपद बलिया में 01 जून को मतदान है, लिहाजा मतदान के दिन और उसे एक दिन पूर्व, यानि 31 मई और 01 जून को प्रिंट मीडिया में विज्ञापन प्रतिबंधित रहेगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

राजस्थान ने लगाया जीत का चौका, RCB को 6 विकेट से हराया

गुवाहाटी (राष्ट्र की परम्परा)। Rajasthan Royals (RR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Royal Challengers Bengaluru…

4 hours ago

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

12 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

12 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

12 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

12 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

12 hours ago