गोरखपुर विश्वविद्यालय में एंटी रैगिंग डे का आयोजन

सप्ताह भर चलेगा जागरूकता अभियान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नियंता मंडल एवं समाजशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को एंटी रैगिंग डे 2025 मनाया गया तथा एंटी रैगिंग सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर किया। कुलपति प्रो. टंडन ने अपने संबोधन में कहा कि विश्वविद्यालय परिसर पूरी तरह रैगिंग मुक्त है और यह एक दंडनीय अपराध है। उन्होंने वरिष्ठ छात्रों से नए विद्यार्थियों का मधुरता से स्वागत करने, उन्हें विश्वविद्यालय की संस्कृति से परिचित कराने और आपसी प्रेम-स्नेह बनाए रखने की अपील की। नियंता एवं विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट प्रो. विनय कुमार सिंह ने जानकारी दी कि सप्ताहभर सभी विभागों एवं छात्रावासों में जागरूकता संबंधी विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, उन्होंने छात्रों से शॉर्ट वीडियो और डिजिटल पोस्टर की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का आग्रह किया। विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र प्रो. अनुराग द्विवेदी ने कहा कि रैगिंग विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। ऐसे में सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपेंद्र मोहन सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मनीष कुमार पांडेय ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अनुभूति दुबे, प्रो. संगीता पांडेय, प्रो. सुभी धूसिया, प्रो. अंजू, डॉ. पवन कुमार, श्री प्रकाश प्रियदर्शी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, नियंता मंडल के सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने एंटी रैगिंग पर वीडियो संदेश जारी किया और पोस्टर का विमोचन किया। वीडियो के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक एवं प्रेरित करने का संदेश दिया गया, जिसे विश्वविद्यालय के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया गया। इस अवसर पर सभी उपस्थितजनों ने एंटी रैगिंग शपथ भी ग्रहण की।

Karan Pandey

Recent Posts

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

7 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

7 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

7 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

7 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

7 hours ago

युवा उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन सख्त, एक सप्ताह में ऋण निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी…

8 hours ago