स्वास्थ्य कर्मियों के सामने ही खानी है फाइलेरिया रोधी दवा

पांच साल तक लगातार साल में एक बार दवा के सेवन से होता है फाइलेरिया से बचाव

ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों को जिला स्तर पर दिया गया प्रशिक्षण

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। 10 अगस्त से 28 अगस्त तक प्रस्तावित फाइलेरिया के सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान के ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण धनवंतरि सभागार में किया गया। इस दौरान ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों के साथ साथ शहरी क्षेत्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को एमडीए अभियान के अलावा 17 जुलाई से प्रस्तावित दस्तक पखवाड़े के बारे में भी प्रशिक्षित किया गया ।
एसीएमओ वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल डॉ राजेंद्र प्रसाद ने अपने सम्बोधन में कहा कि फाइलेरिया जिसे हाथीपांव के नाम से भी जानते हैं एक लाइलाज बीमारी है । इसके संक्रमण से लिम्फोडिमा (हाथ, पैर, स्तन में सूजन) और हाइड्रोसील (अंडकोष में सूजन) हो जाता है । प्रबंधन के जरिये लिम्फोडिमा को नियंत्रित किया जा सकता है लेकिन पूरी तरह ठीक नहीं किया जा सकता है । इस बीमारी से बचाव के लिए पांच साल तक लगातार साल में एक बार फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन आवश्यक है । बीमारी से बचाव के लिए दवा के सेवन और इसका संक्रमण फैलाने वाले मच्छरों से बचाव आवश्यक है। पाथ संस्था के प्रोग्राम आफिसर डॉ नीरज पाण्डेय ने कहा कि अभियान से जुड़े प्रत्येक स्वास्थ्यकर्मी को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिया जाए । फाइलेरिया विश्व में दिव्यांगता का दूसरा सबसे बड़ा कारण है । एमडीए अभियान को मजबूती प्रदान कर सुनिश्चित किया जाए कि जिले में एक भी नया संक्रमण न फैलने पाए । दो वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को ( गर्भवती और अति गंभीर बीमार लोगों को छोड़ कर) फाइलेरिया से बचाव की दोनों दवाएं खिलानी हैं। एक से दो वर्ष के बीच के बच्चों को सिर्फ पेट के कीड़े मारने की दवा दी जाएगी । सहायक मलेरिया अधिकारी सुधाकर मणि ने कहा कि अभियान 10 से 28 अगस्त तक सोमवार, मंगलवार, गुरूवार और शुक्रवार को चलेगा । किसी को भी खाली पेट दवा नहीं खिलाई जाएगी । इसी वजह से अभियान का समय सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक रखा गया है । अभियान के लिए बनाई गई प्रत्येक टीम प्रतिदिन 25 घरों का विजिट कर कम से कम 125 लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाएगी । दवा सेवन कराने के पश्चात दायें हाथ की अंगुली पर मार्कर से निशान भी लगाया जाएगा। प्रत्येक दिन खिलाई गई दवा का विवरण ई कवच पोर्टल पर फीड करना अनिवार्य है।इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ डॉ संजय चंद, अर्बन नोडल अधिकारी डॉ आरपी यादव, डीपीएम पूनम, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, डीडीएचईआईओ लाल बचन चौधरी सहित सीफार व पाथ संस्था के प्रतिनिधि प्रमुख तौर पर मौजूद रहे ।

ढूंढे जाएंगे नये रोगी

सहायक मलेरिया अधिकारी सुधाकर मणि ने बताया कि पहली बार 17 से 31 जुलाई तक प्रस्तावित दस्तक पखवाड़े के दौरान नये फाइलेरिया रोगी भी ढूंढे जाएंगे । नये हाथीपांव के मरीजों को एमएमडीपी किट दी जाएगी और रोग प्रबन्धन के तरीके सिखाए जाएंगे, जबकि हाइड्रोसील के मरीजों को सर्जरी की सुविधा दिलवाई जाएगी । जिले में 36 लाख की अबादी को दवा खिलाने का लक्ष्य है और इसके लिए 3500 टीम बनाई गई हैं ।

दस्तक अभियान में खोजे जायेंगे फाइलेरिया के मरीज

    अर्बन ब्लाक के स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी लालबचन चौधरी ने बताया कि उन्होंने एक दिवसीय प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया । संचारी रोगों पर नियंत्रण की दृष्टि से यह प्रशिक्षण बेहद उपयोगी रहा। सिखाया गया है कि दस्तक पखवाड़े के दौरान आशा कार्यकर्ता की भूमिका का चेकलिस्ट बना कर उन्हें दिया जाए । लोगों को मच्छरों से बचाव के उपाय बताए जाएं । पहली बार फाइलेरिया के बारे में पहल की गई है और दस्तक पखवाड़े के दौरान लक्षणों को पूछ कर आशा कार्यकर्ता फाइलेरिया के मरीजों की लिस्ट तैयार करेंगी ।
rkpnews@desk

Recent Posts

महराजगंज पुलिस दुर्घटना: दबिश से लौट रही गोरखपुर पुलिस की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत, पाँच घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…

30 minutes ago

औरैया में 22 फरवरी को मेगा विधिक जागरूकता शिविर, पात्रों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…

55 minutes ago

श्रीमद्भागवत कथा और भजन संध्या ने बांधा श्रद्धालुओं को

देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…

1 hour ago

त्योहारों से पहले प्रशासन सख्त, कुशीनगर में शांति समिति बैठक में जारी हुए दिशा-निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…

1 hour ago

पुलिस निरीक्षण पर जनता का विरोध, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…

2 hours ago

जर्जर सड़क और मोहन सेतु निर्माण को लेकर 15 किमी पदयात्रा, तहसील में ज्ञापन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…

3 hours ago