बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे गंजहवा बाबा के खेत में रविवार को बंद पड़े सूटकेस में टुकड़ों में सड़ा-गला शव मिलाने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार शव किसी 15-16 वर्षीय किशोरी के होने की संभावना है।
फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस सभी पहलुओं पर घटना की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक फिलहाल यह कह पाना मुश्किल है कि सूटकेस में शव किसका है। शव के टुकड़े पूरी तरह से सड़ चुके हैं।
ज्ञात हो कि बीते दिनों सोनभद्र-चंदौली सीमा पर ऐसा ही शव पुलिस को सूटकेस में मिला था।जिसका खुलासा आज तक नहीं हो सका है।
सूटकेस खोलते ही उड़े सभी के होश
बलिया के दया छपरा-प्रसाद छपरा के बीच एनएच-31 से 100 मीटर दूर खेत में रविवार सुबह ग्रामीणों ने लाल रंग का सूटकेस देखा।ग्रामीण सूटकेस को पास जाकर देखना चाहा, मगर सूटकेस से निकलने वाली दुर्गंध से आगे नहीं जा सके। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के श्रद्धा कांड के शक पर ग्रामीणों ने बैरिया पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर सीओ बैरिया उस्मान, थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सूटकेस को खोलकर देखा गया तो वहां मौजूद सभी लोगों के होश उड़ गए। सड़े गले कपड़ों में लिपटे शव से स्पष्ट नहीं हो रहा था कि शव पुरुष का है या महिला का है।देखते ही देखते मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। शव के गले में एक माला है, जिससे उसकी उम्र 15 से 16 साल के बीच आंकी जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ए.आनंद ने कहा कि मौके का निरीक्षण किया गया है। सूटकेस में सिर्फ कंकाल बचा है। इससे स्पष्ट नहीं हो रहा है कि शव पुरुष का है या महिला का है। एसपी ने कहा कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। जिले के साथ ही तटवर्ती बिहार क्षेत्र में भी मिसिंग को लेकर जांच की जा रही है।
विजयादशमी से पहले सीएम योगी की प्रदेशवासियों से अपील, उत्सव के जोश में सुरक्षा से…
रांची में दिल दहला देने वाली वारदात! 17 वर्षीय छात्रा की हत्या से सनसनी, झाड़ियों…
धनबाद में बर्थडे पार्टी बनी मौत का जश्न! आधी रात को विवाद, मारपीट में गंभीर…
बालिकाओं की शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर जोर, सामाजिक कुरीतियां दूर करने की अपील बलिया…
दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सीखे सैन्य अनुशासन और सुरक्षा के गुर गोरखपुर (राष्ट्र…
हर सदन विजेता के साथ-साथ उप विजेता को भी मिले अधिकार- डा, अवधेश सिंह देवरिया…