देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देश पर अपराधों की रोकथाम और गंभीर मामलों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने अवैध धर्मांतरण प्रकरण में वांछित आरोपी को दबोच लिया।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान इशराफिल अंसारी पुत्र इस्माइल अंसारी निवासी रामनाथ, वार्ड नं. 5 निकट मदनी मस्जिद, थाना कोतवाली देवरिया के रूप में हुई है। उसे मुखबिर की सूचना पर रामनाथ इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया।गौरतलब है कि 7 सितंबर को पीड़िता की तहरीर पर थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 839/2025 धारा 354(ख) भादवि, धारा 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम तथा 67(ए) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में पहले ही दो आरोपी उस्मान गनी और गौहर अली गिरफ्तार होकर जेल भेजे जा चुके हैं।गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, कांस्टेबल अविनाश सिंह, विक्रान्त सिंह, शैलेन्द्र सिंह यादव और रोहित सरोज शामिल रहे।पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा और पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने के…
Aiनिर्मित देहरादून से दिल्ली तक चर्चा, लेकिन असली सवाल—जमीन के दस्तावेज कहां हैं? नई दिल्ली…
विश्व पोलियो दिवस 2026: एक बूंद से जिंदगी सुरक्षित! पोलियो मुक्त दुनिया का सपना कब…
24 अक्टूबर विशेष रिपोर्ट | गोविंद प्रताप मौर्य राष्ट्र की परम्परा दुनिया में विकास की…
24 अक्टूबर पुण्यतिथि विशेष विशेष लेख | अभिषेक कुमार इतिहास केवल उन घटनाओं का लेखा-जोखा…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। ब्लॉक संसाधन केन्द्र मिहींपुरवा में टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) की…