Categories: Uncategorized

पंखा के सहारे दुपट्टे से लटकता मिला एएनएम का शव

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
रविवार की रात दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत दुमही के स्वास्थ्य उपकेंद्र के एक कमरे में तैनात एएनएम दीपशिखा गौतम का शव पंखा के सहारे दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा बनवा ,पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विधिक कार्यवाही जारी है।
मुरादाबाद जनपद के कुंदेकरी थानाक्षेत्र के सरारी पंजू गांव निवासी प्रकाश राव गौतम की 28 वर्षीय पत्नी दीपशिखा गौतम तीन वर्ष पूर्व संविदा पर एएनएम के पद पर चयनित हुई। उनकी नियुक्ति ग्राम पंचायत दुमही के स्वास्थ्य उपकेंद्र पर हुईं, दो बच्चों विशाखा गौतम नौ वर्ष व दीपांकर गौतम की मां दीपशिखा दुमही स्थित उक्त उपकेंद्र पर अकेले निवास करती थीं। रविवार की रात एक व्यक्ति ने आशा कार्यकत्री को फोनकर दीपशिखा को देखने की बात कही। आशा की सूचना पर दुदही सामुदायिक केंद्र के चिकित्साधिकारी अरविंद कुमार चिकित्साकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। इधर किसी ग्रामीण ने पुलिस को भी सूचना दी। थानाध्यक्ष संजय कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे व मेनगेट का ताला तोड़कर अंदर गए तो कमरे का दरवाजा भी बंद मिला। दरवाजा तोडकर पुलिस अंदर पहुंची तो दीपशिखा फंदे से लटकती मिली। उसे नीचे उतारा गया व चिकित्साकर्मियों ने जांच की तो मौत हो चुकी थी। पुलिस ने रात ही में पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा,अग्रिम कार्यवाही में जारी है।पुलिस प्रथम दृष्टया घटना को आत्महत्या मान रही है। घटनास्थल से पुलिस को दो मोबाइल फोन व चार सिमकार्ड मिले। मृतका द्वारा अंतिम नंबर पर किए गए बातचीत का काल डिटेल, आत्महत्या के रहस्य को सुलझाने में मददगार साबित होगी। इसके अलावा पुलिस सभी सिमकार्डों से हुई बातचीत के ब्यौरा के आधार पर मामले के तह तक जाने का प्रयास करेगी, तथा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चैट भी आत्महत्या का कारण जानने में सहायक साबित होगें। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मुरादाबाद से परिजन कुशीनगर आ रहे हैं। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

सुहागरात पर दुल्हन की सच्चाई से चौंका दूल्हा, मैनपुरी में धोखाधड़ी का मामला दर्ज

मैनपुरी (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र से एक…

2 hours ago

UPPSC RO/ARO मुख्य परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी, 419 अभ्यर्थी सफल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और…

2 hours ago

खेत गई महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, देवरिया में रहस्यमयी घटना से उठे सवाल

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के भागलपुर क्षेत्र में रविवार सुबह एक महिला की…

3 hours ago

15 अप्रैल से बजेगी शहनाई, जानें कब-कब हैं शादी के शुभ मुहूर्त

खरमास समाप्ति के बाद बजेगी शहनाई: 15 अप्रैल से शुरू होगा मांगलिक कार्यों का शुभ…

5 hours ago

बिहार में मासूम सुरक्षित नहीं! स्कूल हॉस्टल बना मौत का अड्डा

जहानाबाद हॉस्टल में 5 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, गला रेतकर मौत से…

5 hours ago

IPL 2026: विराट कोहली ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा, भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, CSK vs RCB में रिकॉर्ड्स की बरसात

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को…

6 hours ago