बहराइच( राष्ट्र की परम्परा)नानपारा अंजुमन जुलूस ए मोहम्मदी कमेटी की एक बैठक नगर चेयरमैन अब्दुल मोहीद राजू के कार्यालय पर मौलाना मोइनुद्दीन कादरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें कहा गया कि कोविड-19 के कारण 2 वर्ष 12 रबी उल अव्वल का पर्व लोगों ने घरों में ही मनाया इस वर्ष आगामी दिनों में जुलूसए मोहम्मदी का 64वां जुलूस अपने परंपरागत स्थान दरगाह गौसिया मोहल्ला तोपखाना से निकाला जाएगा जो निर्धारित मार्गो पर होता हुआ वापसी में अपने स्थान पर समाप्त होगा कमेटी के महामंत्री सैयद अख्तर हुसैन जाफरी ने सभी लोगों से कहा मुसलमानों के नबी की पैदाइश पर आगामी दिनों में जुलूसए मोहम्मदी का जुलूस निकाला जाएगा सभी लोग इसमें सहयोग करें अपने- अपने घरों और रास्तों को सजाएं परंपरागत और शांति पूर्वक पर्व मनाए । बैठक में आर ए हाशमी ,हाजी मुंनन, सभासद समी उल्ला खान शोएब, सलमान ,जीशान खान, राजा खान, जमशेद खान, फरहान, हलीम अंसारी, आमान, गुड्डू खा, हारून खान ,रोशन ज़मीर आदि मौजूद रहे ।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…
बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…