
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में विगत मई माह से रिक्त चल रहे जनपद एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर औरैया के जनपद एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा प्रथम का स्थानांतरण हुआ हैl नवागत जनपद न्यायाधीश मूलतः लखनऊ जनपद के निवासी है और वर्ष 2008 में इनका चयन उच्चतर न्यायिक सेवा में हुआ था।
इस आशय का आदेश प्रयागराज हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल राजीव भारती ने दिनांक 2 अगस्त 2023 को जारी किया। ज्ञातव्य है कि जनपद में नियुक्त रहे जनपद न्यायाधीश देवेन्द्र सिंह का विगत 4 मई को श्रावस्ती जनपद में इसी पद पर स्थानांतरण हो गया था।
More Stories
पीपीगंज में छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल: जबरन संबंध का दबाव, जांच के आदेश
प्रयागराज कोर्ट का आदेश: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR दर्ज होगी
Samajwadi Party का बागियों के लिए ‘वापसी फॉर्मूला’: राज्यसभा वोट से खुलेगा रास्ता