भारत के इथियोपिया राजदूत अनिल कुमार राय का विश्वविद्यालय में भव्य स्वागत

अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन से भारत के इथियोपिया स्थित राजदूत एवं अफ्रीकी संघ में भारत के स्थायी प्रतिनिधि अनिल कुमार राय ने भेंट की।
राजदूत श्री राय ने कुलपति प्रो. टंडन के साथ उच्च-स्तरीय बैठक में भाग लिया। इस अवसर पर प्रो-वाइस चांसलर प्रो. शंतनु रस्तोगी और डॉ. महेन्द्र कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान अफ्रीकी देशों, विशेषकर इथियोपिया के विश्वविद्यालयों के साथ अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने, संयुक्त शोध परियोजनाओं की संभावनाएं तलाशने, छात्र-शिक्षक आदान-प्रदान कार्यक्रम और संभावित समझौता ज्ञापन (एमओयू) जैसे मुद्दों पर गहन विमर्श हुआ।
चर्चा में विश्वविद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने और विदेशी छात्रों को आकर्षित करने की रणनीतियों पर भी विचार हुआ। राजदूत राय ने विश्वविद्यालय को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
कुलपति प्रो. टंडन ने इस दौरे को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा, “महामहिम राजदूत का यह आगमन हमारे लिए ऐतिहासिक क्षण है। इससे हमें अफ्रीकी देशों के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों से जुड़ने और अपने शोध व शैक्षिक कार्यों को वैश्विक पटल तक ले जाने का अवसर मिलेगा। अफ्रीकी देशों के छात्रों को अपने विश्वविद्यालय में आकर्षित करने की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम है।”

rkpnews@desk

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

7 hours ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

19 hours ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

23 hours ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

23 hours ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

2 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 days ago