चयनित स्थान पर पुल न बनने से आक्रोशित ग्रामीणों ने डीएम को सौपा ज्ञापन

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
ग्राम सभा कोल ककरहटा व दाऊदपुर भितरी से मुबारकपुर, मोहम्मदाबाद मऊ को जोड़ने के लिए तमसा नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्र के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। पत्रक सौंपते हुए मिश्र ने ग्रामीणों की समस्याओ का निराकरण कराते हुए, सर्वे स्थान पर ही पुल निर्माण कराए जाने की मांग किया।
जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्र ने बताया कि तमसा नदी पर पुल बनाने के लिए ग्रामीण, काफी लम्बे समय से मांग करते चले आ रहे है। और इसी माँग को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार को भी पत्रक दिया गया है, जिसको संज्ञान लेते हुए पुल निर्माण हेतु सेतु निगम द्वारा सर्वे भी कराया, ताकि ग्राम सभा कोल ककरहटा व दाऊदपुर भितरी से मुबारकपुर मोहम्मदाबाद मऊ को जोड़ने के लिए तमसा नदी पर पुल निर्माण के लिए स्थान चयनित किया गया है। जिला उपाध्यक्ष मिश्र ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों के अवरोध करने के कारण चयनित स्थान से अन्यंत्र स्थान पर पुल निर्माण का प्रयास किया जा रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण हैं ताकि ककरहटा, जीमनपुर, कोठरा, सखिया, भटिया, ममरखापुर, मनचोभा, दाऊदपुर, भितरी, सलारपुर, ढकवा, पियरोपुर, वंशी बाजार, देउदाड, मुबारकपुर के लोगों को इस पुल का लाभ मिले और मुहम्मदाबाद मऊ जाने के लिए आसानी भी हो जाए।
ज्ञापन सौंपने वालों में श्यामु गौतम, राजेश प्रधान दाऊपुर, जितेन्द्र प्रधान, जीयावन यादव प्रधान, भीतरी, गुलनारा बानो प्रधान ककरहटा, कन्हैया साहनी, कन्हैया साहनी, मदन यादव, राजेश यादव, जितेन्द्र सुरेश यादव, वीरेन्द्र, विनोद, शैलेश, नरायन, रामकेश, कवलदीप, मेवालाल, महेन्द्र, रामचन्द्र आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

खुखुंदू चौराहा के पास भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अहिल्यापुर मंदिर गेट के समीप हुआ हादसा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…

4 hours ago

पूर्वांचल के स्थानीय नायक फतेह बहादुर शाही पर 16 को विशेष व्याख्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…

6 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, 12 केंद्रों पर दो…

6 hours ago

नौतनवां में श्री सतगुरु देव महाराज के मूर्ति स्थापना दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा

भक्तों ने पूरे नगर में किया भ्रमण, सत्संग व प्रवचन से श्रद्धालुओं को मिला आध्यात्मिक…

7 hours ago

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान, 4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों में होने वाले…

7 hours ago

गरीबी से जूझते परिवार में बेटी की शादी बनी चिंता, समाजसेवियों ने बढ़ाया मदद का हाथ

नौतनवां क्षेत्र के धोतिंयहवां गांव का मामला, ईद के बाद 26 मार्च को है शादी…

7 hours ago