Categories: Uncategorized

कार्यवाही ना होने से नाराज पशु चिकित्सक धरने पर

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सलेमपुर नगर स्थित राजकीय पशु अस्पताल के कर्मचारी को विगत दिनों कुछ मंनबढ़ो ने अस्पताल के अन्दर घुस कर कर्मचारी के साथ मारपीट किया और चिकित्सालय के अभिलेखों कुर्सी मेज आदि को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था । जिसमें राजकीय पशु चिकित्सालय में तैनात एक कर्मचारी को गंभीर चोट आई थी इस प्रकरण में उचित कार्यवाही ना होने से नाराज कर्मचारियों ने कार्य वहिष्कार कर चिकित्सालय परिसर में धरना दिया और कार्यवाही की मांग कर रहे है । दिनांक 14/05/2024 को राजकीय पशु चिकित्सालय में चिकित्सक और कर्मचारी अपने कार्य में लगे थे । कुछ लोग जिनकी संख्या 10 से अधिक थी चिकित्सालय में पहुंचे और यहां तैनात श्यामू गौण को बुरी तरह मारा पिटा गाली गौज की जिसमे श्यामू गौण को गंभीर चोट आईं थीं ।इस संदर्भ में श्यामू ने सलेमपुर कोतवाली पहुंच प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी । धरना दे रहे लोगो ने आरोप लगते हुए कहा कि सलेमपुर पुलिस कार्यवाही करने में हिला हवाली कर रही है जब तक इस घटना को अंजाम देने वाले लोगो के खिलाफ उचित कार्यवाही नहीं होती तब तक हमारा कार्य वहिष्कार और धरना जारी रहेगा ।इस धरने में डॉ वेदप्रकाश ,छोटन सिंह,दुर्गेश यादव,वीरेंद्र गुप्ता,अनिल पाण्डेय,आकाश तिवारी,लाल साहब पासवान, अश्वनी सिंह,रोशन कुमार,दिग्विजय तिवारी,दुर्गेश कुमार सिंह,जाय सिंह,आशुतोष सिंह,राजन गौण,अशोक यादव,दुर्गेश यादव,विजय बहादुर यादव,श्यामू गौण, वीरेंद्र गुप्ता ,धर्मेंद्र कुशवाहा आदि शामिल रहे ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

4 minutes ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

26 minutes ago

महाराजा सुहेलदेव के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प, डूहा बिहरा में श्रद्धा से मनाई गई 1017वीं जयंती

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा डूहा बिहरा स्थित डेरा पर बुधवार को…

1 hour ago

किसान हित में प्रशासन सख्त, योजनाओं के क्रियान्वयन पर तेज हुई निगरानी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। किसानों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग…

1 hour ago

रानीगंज में किन्नर रेखा रहस्यमय ढंग से लापता, बाजार में आक्रोश

सीसीटीवी में पुल तक दिखीं, झाड़ियों में मिला मोबाइल; 48 घंटे में खुलासे की मांग…

1 hour ago

कम्हरिंया खुर्द में नौ दिवसीय हनुमंत महायज्ञ का शुभारंभ, पंचांग पूजन से गूंजा गांव

वैदिक मंत्रोच्चारण और मंडप प्रवेश के साथ शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़…

2 hours ago