मासूमों की मौत मामले की जांच पर नाराजगी, भीड़ ने गाड़ियां फूंकी, पुलिस पर हमला

फोटो सौजन्य पीके

पटना(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) राजधानी पटना के अटल पथ पर सोमवार शाम हालात अचानक बेकाबू हो गए। 15 अगस्त को इंद्रपुरी इलाके में दो मासूम बच्चों की लाश कार से बरामद होने के मामले की जांच को लेकर नाराजगी जताने बड़ी संख्या में लोग जुटे और देखते ही देखते प्रदर्शन उग्र रूप ले लिया।

गुस्साई भीड़ ने सड़क जाम कर दिया और कई गाड़ियों में आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। सिटी एसपी दीक्षा के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ ने पथराव किया, जिसके बाद स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इस दौरान एक स्कॉर्पियो व दो बाइक, जिनमें एक डायल-112 की गाड़ी शामिल है, को आग के हवाले कर दिया गया।

हंगामे में राहगीरों के साथ मारपीट, महिलाओं के साथ अभद्रता और वाहनों में तोड़फोड़ की घटनाएं भी हुईं। पुलिसकर्मी जान बचाकर भागे लेकिन बाद में मोर्चा संभालते हुए उपद्रवियों को खदेड़ा।

पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि अब तक की जांच रिपोर्ट में बच्चों की हत्या का कोई सबूत नहीं मिला है, इस कारण आगे की कार्रवाई नहीं हो रही है। बावजूद इसके, कानून अपने हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। घटना को साजिशपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि दोषियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

4 hours ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

5 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

5 hours ago

निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, सितंबर तक पूरा होगा कृषि विश्वविद्यालय

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने गुरुवार को निर्माणाधीन महात्मा गौतम…

5 hours ago

मिशन समाधान में बड़ी कार्रवाई: 80 पुराने भूमि विवाद सुलझे, अवैध कब्जे हटाए गए

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में मिशन समाधान के तहत प्रशासन ने राजस्व और पुलिस की…

5 hours ago

गैस एजेंसी में भारी गड़बड़ी उजागर, डीएम के निर्देश पर FIR के आदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के भटनी स्थित सुमित्रा इंडेन गैस सर्विस एजेंसी पर प्रशासनिक जांच…

6 hours ago