“सदर विधायक को मिली खौफनाक धमकी: मजार का मुद्दा उठाना पड़ा भारी, गोली से उड़ा देने की चेतावनी”

देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)गोरखपुर रोड पर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बनी मजार पर अवैध कब्जे का मामला उठाना सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी को भारी पड़ता दिख रहा है। उन्हें जान से मारने की खौफनाक धमकी दी गई है, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

ईमेल पर भेजे गए संदेश, Mdseraj813@gmail.com में क्या लिखा गया –

“इतनी गोलियां मारेंगे कि लाश के चिथड़े उड़ जाएंगे… योगी आदित्यनाथ का भी जो हाल होगा पूरा इंडिया देखेगा। अब ओपन चैलेंज है, मजार को छूकर दिखा लो।”

यह संदेश सामने आते ही समर्थकों में जबरदस्त आक्रोश है। कई लोग इसे सिर्फ विधायक ही नहीं बल्कि मुख्यमंत्री को भी खुली चुनौती मान रहे हैं।

28 साल पुराना खौफनाक इतिहास विधायक ने खुलासा किया कि करीब 28 साल पहले संघ के वरिष्ठ प्रचारक राम नगीना यादव ने इसी मजार की वैधता पर सवाल उठाया था। उसके बाद उनकी हत्या कर दी गई थी। तब से लोग इस मुद्दे पर खुलकर बोलने से कतराते रहे। साल 2017 में भी इसी भूमि पर अवैध कब्जे का मामला दर्ज हुआ, लेकिन रहस्यमयी तरीके से दबा दिया गया।

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद बढ़ा विवाद हाल ही में विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र सौंपकर इस मजार का दायरा लगातार बढ़ने और राष्ट्रीय राजमार्ग की जमीन पर कब्जे का मुद्दा उठाया। मुख्यमंत्री ने डीएम और एसपी को जांच के निर्देश दिए, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया।

धमकियों की बौछार और बढ़ी सुरक्षा डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने बताया कि धमकी सिर्फ ईमेल तक सीमित नहीं रही, बल्कि उन्हें व्हाट्सएप पर भी लगातार धमकी भरे संदेश मिल रहे हैं। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस-प्रशासन को दे दी है।

कोतवाल डी.के. सिंह ने कहा कि धमकी की जांच की जा रही है और विधायक की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

जनमानस में भय और आक्रोश इस धमकी के बाद क्षेत्र में असुरक्षा की गहरी भावना फैल गई है। लोग आशंकित हैं कि कहीं इतिहास खुद को न दोहराए। वहीं समर्थक और आम नागरिक आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

3 hours ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

3 hours ago

आधी रात मंदिर मार्ग पर मची चीख-पुकार, बेकाबू ट्रक ने उजाड़ दिए कई परिवार

शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…

3 hours ago

मेक्सिको के तट पर पलटी नौका, 11 लोग लापता! 16 की बची जान, शार्क के हमले से घायल मिला यात्री; समुद्र में तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…

3 hours ago