आंगनबाड़ी केंद्र 15 जून तक रहेंगे बंद

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येन्द्र सिंह ने बताया है कि बेसिक शिक्षा विभाग के नियंत्रणाधीन समस्त प्राथमिक विद्यालय व मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में वर्तमान में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दृष्टिगत दिनांक 20 मई 2024 से प्रारम्भ होकर दिनांक 15 जून 2024 तक अवकाश घोषित किया गया है।
उन्होंने बताया कि जनपद संत कबीर नगर के अधिकतर आंगनबाड़ी केन्द्र परिषदीय स्कूलों के परिसर में ही संचालित हैं, जहाँ आंगनबाड़ी कार्यकत्री के द्वारा 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को शाला पूर्व शिक्षा तथा अन्य शासकीय/विभागीय सेवाएं प्रदान की जाती है। वर्तमान में तेज धूप एवं गर्मी/लू का अत्यधिक प्रकोप होने के कारण जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 29 मई 2024 से दिनांक 15 जून 2024 तक आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों का अवकाश घोषित किया जाता है।
उन्होंने बताया कि उक्त अवकाश अवधि में आंगनबाड़ी कार्यकत्री, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका द्वारा लाभार्थियों को ड्राई राशन (टेक होम राशन) का वितरण, वजन, गृह भ्रमण, निर्धारित कैलेण्डर के अनुसार समुदाय आधारित गतिविधियों का आयोजन, पोषण ट्रैकर की शत-प्रतिशत फिडिंग, वीएचएसएनडी सत्र एवं आरवीएसके टीम के साथ समन्वय स्थापित करते हुऐ बच्चों का स्वास्थ्य जॉच व संदर्भन के साथ-साथ अन्य शासकीय एवं विभागीय कार्य नियमित रूप से संपादित किये जायेंगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सनसनी: ढाबे पर बैठे युवक को मारी गोली, मौके पर मौत

ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…

2 hours ago

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

4 hours ago

महराजगंज में अवकाश दिवस पर भी चला फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…

4 hours ago

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

4 hours ago

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

4 hours ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

15 hours ago