खेत में लगे विद्युत तार की चपेट में आया बकरी चरा रहा वृद्ध, गंभीर रूप से झुलसा

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कौड़ियां मिश्र निवासी एक वृद्ध बकरी चराते समय खेत में लगे ट्रांसफार्मर से जुड़े 11 हजार वोल्ट (11 केवी) तार की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने पहले देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज और हालत बिगड़ने पर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामधनी प्रसाद (55) पुत्र स्व. देवा प्रसाद गुरुवार दोपहर सोने गांव के पास खेत में बकरी चरा रहे थे। इसी दौरान खेत के बीच लगे 100 केवीए ट्रांसफार्मर से जुड़ा 11 केवी का तार नीचे झुका होने के कारण उनकी पकड़ में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज चिंगारी और आवाज के साथ करंट लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े और शरीर का बड़ा हिस्सा झुलस गया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़ें – Gorakhpur News: तहसील सभागार में SIR के तहत दावे–आपत्तियों का निस्तारण जारी, 10 से 5 बजे तक पहुंच रहे मतदाता

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीओ आलोक कुमार, अवर अभियंता उमेश चंद व अन्य कर्मियों ने तार दुरुस्त कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर से जुड़ा 11 केवी तार जमीन से करीब चार फीट की ऊंचाई पर लंबे समय से झुका था। इस संबंध में पहले भी कई बार मौखिक शिकायत की गई, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि हादसे के बाद ही विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और तार सही कराया गया।
एसडीओ आलोक कुमार ने बताया कि कौड़ियां मिश्र गांव में एक व्यक्ति ट्रांसफार्मर से जुड़े 11 केवी तार के संपर्क में आने से घायल हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रारंभिक जानकारी में घायल की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं बताई जा रही है। विभागीय टीम ने आसपास के अन्य ट्रांसफार्मरों और झुके तारों की भी जांच कर आवश्यक सुधार कराया।

Editor CP pandey

Recent Posts

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

11 hours ago

बंधऩ बैंक की नई शाखा का उद्घाटन, लोगों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर रोड स्थित कटरा में मंगलवार को बंधन बैंक…

14 hours ago

सर्राफा दुकान से सोने के आभूषण लेकर भागा युवक, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बेल्थरा रोड नगर में मंगलवार को एक सर्राफा दुकान…

14 hours ago

एक हाथ में चाक-एक में डस्टर

साइंस मैथ्स का मैं अध्यापक,एक हाथ में चाक एक में डस्टर,एक क्लास से दूसरी क्लास…

15 hours ago

जीएसटी पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, 182 शोध-पत्रों की हुई प्रस्तुति

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा भारतीय सामाजिक…

15 hours ago

27 व 28 मार्च को होगी गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूर्णकालिक पी.एच.डी. शोध पात्रता परीक्षा…

15 hours ago