वक्फ बोर्ड करेगा विवरणों की जांच और अंतिम स्वीकृति

औरैया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद औरैया में स्थित वक्फ सम्पत्तियों के पंजीकरण को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एवं सहायक सर्वे कमिश्नर वक्फ रविन्द्र कुमार शशि ने बताया कि सर्वे कमिश्नर वक्फ उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा उम्मीद केन्द्रीय पोर्टल 2025 पर वक्फ सम्पत्तियों के पंजीकरण की समय-सीमा छह माह के लिए बढ़ा दी गई है। यह विस्तार माननीय उत्तर प्रदेश वक्फ न्यायाधिकरण, लखनऊ के आदेश दिनांक 10 दिसंबर 2025 के अनुपालन में किया गया है।

ये भी पढ़ें – युवाओं के लिए बड़े रोजगार की तैयारी, डीएम के निर्देश सख्त आदेश

जारी की गई समय-सारिणी के अनुसार मुतवल्ली (मेकर) द्वारा वक्फ सम्पत्ति का विवरण पोर्टल पर पंजीकृत करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। इसके पश्चात वक्फ बोर्ड द्वारा पंजीकृत विवरणों की जांच 15 अप्रैल 2026 तक की जाएगी, जबकि बोर्ड स्तर से अंतिम स्वीकृति 5 जून 2026 तक प्रदान की जाएगी।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने जनपद के समस्त मुतवल्ली, प्रबंध समिति एवं प्रशासकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी वक्फ सम्पत्तियों का विवरण उम्मीद केन्द्रीय पोर्टल पर वक्फ सम्पत्ति पंजीकरण के अंतर्गत अनिवार्य रूप से फीड कराना सुनिश्चित करें। समय पर पंजीकरण न कराने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति स्वयं उत्तरदायी होगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

15 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

15 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

15 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

15 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

15 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

15 hours ago