प्रयागराज ( राष्ट्र की परम्परा )
धूमनगंज थाना क्षेत्र के पीपलगांव पुलिस चौकी के पास बीती रात दरोगा की पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है,जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को मिली उसी समय कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच मे जुट गई। पुलिस चौकी के पास हुई इस वारदात से जहाँ अपराधी ने पुलिस को चुनौती दी है तो पुलिस भी इस घटना से सकते में आगयी है। मामले की गहराई से जांच के लिए फील्ड यूनिट के साथ फॉरेंसिक यूनिट और डॉग स्क्वॉयड की मदद ली जा रही है।
पीपलगांव पुलिस चौकी के पास रहने वाले राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के दरोगा निहाल सिंह यादव की तैनाती वर्तमान में टुंडला में एएसआई पद पर है। दो बेटे बाहर रहते हैं और बेटी सतना में रहती है। परिवार के लोग अक्सर आते जाते रहते हैं, एक सप्ताह से दरोगा की पत्नी पुष्पा देवी (55) घर में अकेली थीं। रविवार को काफी देर से उनका फोन नहीं उठ रहा था, इससे परेशान होकर बेटी ने पड़ोसी को इसकी जानकारी दी। पड़ोसी जब घर के भीतर गया तो तीसरे तल पर पुष्पा देवी मृत पड़ी मिलीं। उनका गला दबाकर हत्या की गई थी, नाक से खून निकल रहा था और घर में लूटपाट के निशान नहीं मिले। पुलिस को आशंका है कि व्यक्तिगत रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया है।
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)।आगरा में अवैध खनन पर कार्रवाई को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख…
बड़हरा राजा में इंटरलॉकिंग घोटाले’ की गूंज, ग्रामीणों ने मांगी उच्चस्तरीय जांच महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
वादा करो कि बेलन का उपयोगचपाती बनाने के लिये ही करोगी,वादा दिवस, पति देव की…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास कार्यों में ढिलाई अब बर्दाश्त नहीं होगी। जिलाधिकारी संतोष कुमार…