23 जनवरी को आयोजित मानव श्रृंखला निर्माण में शिरकत करने की की गयी है अपील

सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत मानव श्रृंखला में दिलायी जायेगी शपथ

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
शासन के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा माह के तहत आम जनमानस को यातायात नियमों के लिए/ जागरूक किए जाने के लिए 23 जनवरी, 2023 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर जनपद में मानव श्रृंखला बनाई जाएगी।
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने उक्त कार्यक्रम के सम्बन्ध में बताया कि जनपद में 23 जनवरी, 2023 को पूर्वान्ह 11 बजे कक्षा-8 से 12 तक के समस्त विद्यालयों के छात्रों एवं उच्च शिक्षा के समस्त विद्यार्थियों को, एक साथ मानव श्रृंखला निर्माण एवं सड़क सुरक्षा शपथ दिलायी जायेगी। इसके लिए जनपद/तहसील/ब्लॉक स्तर पर अधिकारियों को नोडल अधिकारी भी नामित किया गया है, जिसके अंतर्गत जिले स्तर पर अपर जिलाधिकारी, तहसील स्तर पर सम्बंधित उप जिलाधिकारी, व ब्लॉक स्तर पर समस्त खण्ड विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
उन्होंने कहा की मानव श्रृंखला के लिए समस्त विभागों के अधिकारी/कर्मचारी, एन0जी0ओ0, स्वयं सेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, एन0एस0एस0, एन0सी0सी0, स्काउट गाइड, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च शिक्षा छात्रों एवं कॉलेज के छात्रों को सम्मिलित करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पूर्वान्ह 10 बजे तक अनिवार्य रूप से सहभागिता सुनिश्चित किये जाने हेतु, सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस श्रृंखला में आम जनमानस की अधिकाधिक संख्या में प्रतिभागिता सुनिश्चित करायी जाए, जिससे कि वल्र्ड रिकार्ड बनकर गिनीज बुक में सम्मिलित हो सके। साथ ही प्रतिभागियों की अनुमानित संख्या का आकलन भी कर लिया जाए, ताकि कार्यक्रम के उपरान्त पुरस्कार हेतु सूचना भेजी जा सके। उन्होने सुरक्षा की दृष्टि से सड़क पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती किए जाने विशेषकर चैराहों, तिराहो पर पुलिस बल की तैनाती किये जाने का भी निर्देश दिया है। उन्होने बताया की इसका विशेष ध्यान रखा जाए की कही ट्रैफिक जाम न लगे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

17 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

1 day ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago