संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला नगरीय विकास अभिकरण, संत कबीर नगर के अध्यक्ष, जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बताया है कि मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजना अंतर्गत जनपद के नगर पालिका सहित विभिन्न नगर निकायों में विकास कार्य/निर्माण कार्य कराए जाने हेतु राज्य नगरीय विकास अभिकरण उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा परियोजनावार निर्धारित की गई व्यय लिमिट के अनुसार धनराशि की प्रथम/द्वितीय किश्त स्वीकृत कर दी गई है।
जिलाधिकारी ने बताया कि राज्य नगरीय विकास अभिकरण उप्र लखनऊ द्वारा जनपद के नगर पालिका परिषद खलीलाबाद, नगर पंचायत हरिहरपुर एवं नगर पंचायत मगहर में परियोजनावार विकास कार्य/निर्माण कार्य कराये जाने हेतु कुल 466.8113 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। जिसमें नगर पालिका खलीलाबाद अन्तर्गत विभिन्न वार्डो में निर्धारित परियोजना पर कार्य कराये जाने हेतु 176.9112 लाख रुपए, नगर पंचायत हरिहरपुुर अन्तर्गत विभिन्न वार्डो में पूर्व निर्धारित परियोजना के निर्माण हेतु 260.2757 लाख रुपए एवं नगर पंचायत मगहर के विभिन्न वार्डो में पूर्व निर्धारित परियोजना पर कार्य किये जाने हेतु 29.6244 लाख रुपए की स्वीकृति राज्य नगरीय विकास अभिकरण द्वारा कर दी गयी है।
उन्होंने संबंधित नगर पालिका व नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए बताया कि जनपद के नगर पालिका परिषद खलीलाबाद, नगर पंचायत मगहर, नगर पंचायत हरिहरपुर के विभिन्न वार्डों में निर्धारित कार्य के अनुसार जैसे इंटरलॉकिंग रोड, नाली निर्माण, क्रॉसिंग, रिटेनिंग वॉल आदि से संबंधित कार्य कराया जाएगा।
ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…
IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…
“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…