महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्व में हुई थाना नौतनवा क्षेत्रांतर्गत लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में थाना नौतनवा पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों को जेल भेजा गया था तथा उक्त के ही क्रम में प्रभारी निरीक्षक नौतनवा द्वारा अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था । इसी क्रम में थाना नौतनवा प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय मय हमराहियान के एसओजी प्रभारी महेंद्र यादव के साथ कुनसेरवां चौराहे पर मौजूद थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली कि जिस अभियुक्त की तलाशी एवं खोजबीन आपके द्वारा की जा रही है वह अभियुक्त विश्वजीत यादव सोनौली बस स्टैंड पर गोरखपुर जाने के लिए बस में बैठा है। यदि जल्दी किया जाए तो अभियुक्त पकड़ा जा सकता है उक्त सूचना पर विश्वास कर टीम द्वारा रवाना होकर सोनौली बस स्टैंड पहुंचे जहां पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति दिखा जो पुलिस को देखकर घबराते हुए भागने की कोशिश किया तो हिकमत अमली के साथ पकड़ लिया गया । पकड़े गए व्यक्ति की पूछ-ताछ एवं शिनाख्त के बाद अभियुक्त की जामा तलाशी ली गई तो अभियुक्त के कब्जे से ₹300000 बरामद हुए । अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय महराजगंज किया गया।
पुलिस पूछ-ताछ मे गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता विश्वजीत यादव पुत्र हरीराम यादव निवासी मझगांवा थाना खजनी जनपद गोरखपुर उम्र करीब 30 वर्ष बताया ऐसे मे उक्त अभियुक्त एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे भी गोरखपुर से पुलिस द्वारा जेल भेजा जा चुका है।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज पुलिस ने अर्टिगा कार चोरी का खुलासा करते हुए बड़ी…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…
कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…
ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…
22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…
4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…