अंबेडकर नगर/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां अवैध संबंधों के शक में पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति समेत सास-ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
यह मामला अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र की गांधी आश्रम कॉलोनी का है। यहां रहने वाले उमाशंकर सिंह अपनी पत्नी सोनी सिंह, दो बच्चों और माता-पिता के साथ किराए के मकान में रहता था। सोनी सिंह एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका थीं। दोनों की शादी वर्ष 2012 में हुई थी।
अवैध संबंध के शक में अक्सर होता था विवाद
परिजनों के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद से ही पति-पत्नी के बीच शक को लेकर विवाद शुरू हो गया था। इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। कई बार मामला थाने तक भी पहुंचा, लेकिन समझौते के बाद दोनों को घर भेज दिया गया।
सोमवार दोपहर सोनी सिंह का शव किचन में खून से लथपथ हालत में मिला। उनकी गला रेतकर हत्या की गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ये भी पढ़ें – अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी जब्त
मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सोनी सिंह के चाचा ने पति उमाशंकर सिंह के साथ-साथ सास और ससुर पर भी हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया। उन्होंने अकबरपुर कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि तीनों ने मिलकर सोनी की हत्या की है।
पुलिस कार्रवाई
पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या में इस्तेमाल किए गए धारदार हथियार को धोकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया था। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें – India-Pakistan War Claim: ट्रंप बोले– मैंने भारत-पाक युद्ध रोका, भारत ने फिर किया खारिज
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर गंभीर…
पश्चिम एशिया में जारी Middle East संकट का असर अब भारत के दवा बाजार पर…
UP Weather Alert: प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…
भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…