Categories: Uncategorized

श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन ध्रुव चरित्र और सती चरित्र का अद्भुत वर्णन

गाजियाबाद(राष्ट्र की परम्परा)
शिप्रा सनसिटी में भारतीय धरोहर संस्था द्वारा आयोजित भागवत कथा के तीसरे दिन श्रवण के लिए काफी संख्या में महिला और पुरुष श्रोताओं की भीड़ पहुंची I इससे धार्मिक और भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।
भागवत कथा के तीसरे दिन कथावाचक आचार्य पवन नंदन ने ध्रुव चरित्र और सती चरित्र का अद्भुत वर्णन किया। इस मौके पर भक्तों ने कथा का श्रवण करते हुए अद्भुत क्षणों का अनुभव किया।
आचार्य पवन नंदन ने बताया कि ध्रुव चरित्र में भगवान ने अपने भक्त की तपस्या से प्रसन्न होकर उसे अटल पदवी देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ध्रुव ने अपनी सौतेली मां के अपमान के बाद कठोर तपस्या की और अंततः भगवान ने उनकी भक्ति का फल दिया। भक्त प्रह्लाद ने माता कयाधु के गर्भ में ही नारायण नाम का मंत्र सुना था, जिसके सुनने मात्र से भक्त प्रह्लाद के कई कष्ट दूर हो गए थे।
सती चरित्र की कथा में उन्होंने भगवान शिव के प्रति सती की भक्ति को उजागर करते हुए बताया कि किस तरह सती अपने पिता दक्ष के यज्ञ में बिना शिव की अनुमति के गईं, और वहां भगवान शिव को निमंत्रण न दिए जाने पर दुखी होकर उन्होंने यज्ञ कुंड में आत्मदाह कर लिया। इससे नाराज शिव के गणों ने राजा दक्ष का यज्ञ ध्वस्त कर दिया। शास्त्री ने बताया कि इसलिए जहां सम्मान न मिले, वहां नहीं जाना चाहिए।
कथाव्यास पवन नंदन ने कहा कि भागवत कथा सुनने मात्र से जीव जगत का कल्याण होता है। कथा श्रवण से मन परिष्कृत होने लगता है। मनुष्य के अंदर से नकारात्मक उर्जा समाप्त होने लगती है। मनुष्य के अंदर सदगुणों का समावेश होने लगता है। भजन मंडली की ओर से प्रस्तुत किए गए भजनों पर श्रोता भाव विभोर होकर नाचने लगे।
आयोजन मंडली की तरफ से प्रसाद आदि का इंतजाम भी किया गया है, जिसमें सहयोग के लिए सभी आमंत्रित है ।
इस धार्मिक अवसर पर विजय शंकर तिवारी, सुचित सिंघल, कपिल त्यागी, सीपी बालियान, सुशील कुमार, अविनाश चंद्र, स्वाति चौहान, कबटियाल जी आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

2 days ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

2 days ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

2 days ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

3 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

4 days ago