पूर्व प्रमुख के साथ तीन दर्जन प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने थामा भाजपा का दामन

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )l भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर सहजानंद राय ने गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय पर आजमगढ़, गोरखपुर, मऊ, बस्ती, देवरिया, बलिया के सैकड़ो ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पूर्व प्रमुख प्रधान संघ अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ सपा बसपा छोड़कर आए हुए लोगों को पट्टा,टोपी व माला पहनाकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई।
आजमगढ़ जनपद के हरैया विकासखंड के पूर्व प्रमुख चंद्रशेखर यादव और हरैया विकासखंड प्रधान संघ के अध्यक्ष उमेश चंद यादव के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता छोड़कर डेढ़ दर्जन ग्राम प्रधानों ने लिया भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता।
गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने विभिन्न जनपदों से आए हुए कार्यकर्ता व पदाधिकारी का स्वागत अभिनंदन किया ।कहा कि कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी छोड़कर आए हुए सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का सम्मान व स्वागत भारतीय जनता पार्टी में है ।आगामी लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में क्लीनश्विप करेगी । सभी 80 सीटों पर विजय प्राप्त होगा और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा।
समाजवादी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में हरैया ब्लाक के पूर्व प्रमुख चंद्रशेखर यादव ,वर्तमान ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष हरैया उमेश चंद यादव, ग्राम प्रधानगढ़ धर्मेंद्र यादव, साहडीह, रविंद्र चौहान सिरही, राम आधार पासवान बहावनपुर ,शिवकुमार यादव अजगरा मगरवी, राजमन यादव अजगर मगरवी, मानसिंह हसनपुर, उमेश यादव करखिया, सईदुल अहमद भदौरा, सूर्यदेव यादव पूर्व प्रधान ,मुकेश प्रजापति पोखरा ,अमीर चंद यादव सोनोरा, गुल्लू सोमनाथ यादव रोशनगंज सहित दो दर्जन सम्मानित कार्यकर्ता व ग्रामीण के साथ धर्मेंद्र यादव ,दुर्गेश यादव ,धर्मराज यादव ,अक्षय लाल गुप्ता, रामाशीष यादव, अनिल यादव, प्रबंधक धर्मेंद्र यादव ,मनोज यादव ,अरविंद यादव ,सतीश चंद यादव, शिवकुमार यादव ,बबलू यादव ,अमेरिका यादव ,रामबचन यादव ,अशोक यादव ,सुनील सिंह पटेल आदि लोगों को छट्ठे लाल निगम व गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई।
भाजपा युवा नेता आशीष सिंह के साथ चार दर्जन पहुंचे भाजपा का सदस्यता ग्रहण करने सपा, बसपा, कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी।
पूर्व प्रमुख चन्द्रशेखर यादव ने थामा भाजपा का दामन आजमगढ़ हरैया के पूर्व प्रमुख व समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता चंद्रशेखर यादव ने हरैया ब्लॉक के दर्जनों प्रधानों वह अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। चंद्रशेखर यादव की क्षेत्र में एक मजबूत पकड़ है। 2013 में हरैया ब्लॉक के एक बार प्रमुख रहे व अगले चुनाव में अनुसूचित सीट हो जाने के कारण भोलवा देवी को प्रमुख बनवाया। आज भाजपा गोरखपुर कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर सहजानन्द राय ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर हरैया प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष उमेश चंद यादव, साहडीह प्रधान धर्मेंद्र यादव ,अजगरा मगर्वी के पूर्व प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि राजमन यादव, आराजी अजगरा मगर्वी के प्रधान शिवकुमार यादव, पूर्व प्रधान सूर्य देव यादव, आरजी देवरा करखिया के प्रधान प्रतिनिधि के उमेश यादव, सिरही प्रधान रविंद्र चौहान, सोनौरा के प्रधान प्रतिनिधि अमीरचंद यादव, पोखरा प्रधान मुकेश प्रजापति, रामाधार पासवान, प्रधान मानसिंह पटेल, आदि लोगों ने पूर्व प्रमुख के साथ सदस्यता ग्रहण की।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

प्रधान बनने का सपना, लेकिन पहले जांच लें ये 5 चीजें; बदल सकता है पूरा चुनावी गणित

यूपी पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण से पहले पांच चीजें बदल सकती हैं चुनावी गणितपरिसीमन, मतदाता…

54 minutes ago

गरीब बनना भी आसान नहीं साहब, पहले करोड़पति बनना पड़ता है!

जब करोड़पति को भिखारी बनने का शौक चढ़े! व्यंग्यकार : संजय एम. तराणेकर वाह रे…

1 hour ago

बुध के नक्षत्र परिवर्तन से सप्ताह में हलचल, धन-करियर और प्रेम पर दिखेगा असर

21 से 27 सितंबर 2026 साप्ताहिक राशिफल: बुध-शुक्र का राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिल…

2 hours ago

सुबह होते ही एक्शन में देवरिया पुलिस, अपराधियों पर पैनी नजर से जनता को सुरक्षा का भरोसा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में सुबह के समय आमजन की सुरक्षा और अपराधियों पर…

2 hours ago

डीजे जब्ती से भड़की भीड़, सांसद की गाड़ी घिरी और टूट गया शीशा

गणेश विसर्जन जुलूस में डीजे जब्ती पर बवाल, सांसद की गाड़ी पर पथरावभीड़ ने वाहन…

2 hours ago