गाजियाबाद(राष्ट्र की परम्परा)
रविवार को वार्ड 98 अहिंसा खंड 1 इंदिरापुरम में सुबह से ही शिप्रा कृष्णा विष्टा से विहारी सब्जी मार्केट और जयपुरिया सनराइज सोसायटी मार्केट में अतिक्रमण हटाया गया, तथा साथ ही साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें जीडीए की जेसीबी, कूड़ा उठाने वाली ट्राली तथा काफी संख्या में सफाई कर्मचारी तथा शिप्रा कृष्णा विष्टा तथा जयपुरिया सनराइज ग्रीन्स के निवासी भारी संख्या में सम्मिलित रहे।
पार्षद अनिल तोमर की अगुवाई में सर्वप्रथम विहारी सब्जी मार्केट में अतिक्रमण और सफाई अभियान चला, जिसमे स्थानीय पुलिस और जीडीए के सहयोग से अतिक्रमण और स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गयी, सब्जी मंडी में गंदगी के कारण कई दिनों से स्थानीय लोग सफाई की मांग कर रहे थे, जिसके परिणामस्वरूप जयपुरिया मार्केट में सफाई अभियान और अतिक्रमण हटवा गया , साथ ही अतिक्रमण करने वालो लोगों को चेतावनी दी कि आगे अतिक्रमण न करें ,और स्वच्छता बनाये रखें।
इस अभियान में डा लीना तोमर, प्रदीप गुप्ता, कुलदीप सिंह, नगर निगम नेचर क्लीन के वेद प्रकाश, कृष्णा विस्टा आरडब्ल्यूए से निविदिता तिवारी, बलविंदर सिंह, जयपुरीआ सनराइज ग्रीन से सचिव सुचित सिंघल, गुरप्रीत सहगल, अरविंद सिंह व शांति ने अभियान में पार्षद डॉक्टर अनिल तोमर का साथ दिया, पार्षद अनिल तोमर ने स्थानीय नागरिको को आश्वासन दिए की क्षेत्र के विकास के लिए आगे भी शासन और प्रशासन के सहयोग से इस प्रकार के जन अभियानों का नेतृत्व आगे भी जारी रहेगा।
अस्पतालों के भारी-भरकम बिल, महंगी जीवनरक्षक दवाओं और फार्मा कंपनियों की कथित अनैतिक मार्केटिंग पर…
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार विधान परिषद चुनाव की मतगणना के बीच पटना से…
28 अक्टूबर पुण्यतिथि विशेष: साहित्य, राजनीति और चिकित्सा जगत की वे महान हस्तियां, जिनकी विरासत…
लेखक: अभिषेक कुमार 28 अक्टूबर का इतिहास: कुछ जन्मदिन केवल कैलेंडर की तारीख नहीं होते,…
28 अक्टूबर का इतिहास इतिहास के पन्नों में 28 अक्टूबर: अभिषेक कुमार की रिपोर्ट 28…
आज 28 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों…