पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर 70 हजार करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता में आने के बाद उनकी सरकार यह राशि वापस लाएगी और इसे रक्षाबंधन पर राज्य की बहनों को शगुन के रूप में देगी।
रक्षाबंधन के मौके पर जारी खुले पत्र में तेजस्वी ने सभी महिलाओं और छात्राओं को अपनी बहन बताते हुए उनसे ‘तेजस्वी भैया’ के नाम की राखी बांधने की अपील की। उन्होंने वादा किया कि वे बेरोजगारी, महंगाई, अपराध, गरीबी और भ्रष्टाचार से बहनों की रक्षा करेंगे।
तेजस्वी ने अपने घोषणापत्र में माई-बहन योजना के तहत हर महीने 2500 रुपये, बेटी प्रोग्राम, सामाजिक सुरक्षा पेंशन 1500 रुपये प्रति माह, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, 200 यूनिट मुफ्त बिजली, बच्चियों के लिए आवासीय कोचिंग, वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स ट्रेनिंग, रोजगार, मुफ्त परीक्षा फॉर्म और पेपर लीक रोकने जैसी योजनाओं का जिक्र किया।
उन्होंने कहा कि 17 महीने की महागठबंधन सरकार ने दिखा दिया कि असंभव कुछ नहीं होता। विधानसभा चुनाव के बाद ‘जनता की सरकार’ बनते ही इन योजनाओं को हर घर तक पहुंचाया जाएगा।
इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आवास विकास क्षेत्र स्थित अंजलि धाम में हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष…
नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…