महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरहवां जंगल में शिकायत के आधार पर पहुंची डीपीआरओ श्रेया मिश्रा और बीडीओ लक्ष्मीपुर मृत्युंजय यादव ने विकास कार्यों का निरीक्षण किया। प्राप्त समाचार के अनुसार खैरहवां जंगल गांव निवासी एक व्यक्ति विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपकर कार्यवाही की मांग किया था। जिस पर जिलाधिकारी ने दो सदस्यीय टीम का गठन कर आरोप के आधार पर जांच का निर्देश जारी किया। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में डीपीआरओ व बीडीओ की दो सदस्यीय टीम खैरहवां जंगल गांव पहुंची और विकास कार्यों का जांच पड़ताल शुरू किया। अभी जांच चल ही रहा था कि तभी पक्ष और विपक्ष के लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। बताया जाता है कि शिकायतकर्ता द्वारा शिकायती पत्र में किसी भी विकास कार्य को चिंहित नहीं किया गया था जिसमें अनियमितता किया गया है। जांच से असंतुष्ट होकर शिकायतकर्ता ने कुछ बिंदुओं पर आरटीआई की मांग की है, जिसके आधार पर पुनः विकास कार्यों का जांच पड़ताल शुरू होगा। जिसको लेकर डीपीआरओ द्वारा एक सप्ताह के भीतर शिकायतकर्ता को सूचना उपलब्ध कराने के लिए संबंधित सचिव को सख्त निर्देश दिया।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा) निःशुल्क राशन वितरण 2026: 8 से 26 फरवरी तक फ्री राशन,…
21 फ़रवरी का इतिहास: क्यों महत्वपूर्ण है यह दिन?21 फ़रवरी का इतिहास विश्व और भारत…
पंचांग 21 फरवरी 2026: वरद चतुर्थी, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का संपूर्ण पंचांग पंचांग…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…
कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…
ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…