एडीओ पंचायत के कार्यकाल के सम्बन्ध में आर टी आई विभाग पर गुमराह करने का आरोप

भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा ने सीएम सहित उच्चाधिकारियों को कराया अवगत

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
निलंबित एडीओ पंचायत शांतिशरण सिंह के कार्यकाल के सम्बन्ध में जब जनसूचना मांगी गई तो, गुमराह करने के नाम पर विभागीय हैरतअंगेज जबाव समाने आया है। जिसकी शिकायत जिला उपाध्यक्ष भाजपा हरिवंश मिश्रा ने सीएम सहित उच्चाधिकारियों से करते हुए कर्मचारी नियमावली के विरूद्ध कार्य, करने पर कार्रवाई करने की मांग किया है।
पूरा मामला यह है कि भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा द्वारा बीते दिनों में, जनसूचना अधिकार अधिनियम 2005 के तहत ग्राम पंचायत शाहगढ़ में अप्रैल 2015 से 31 मार्च 2020 तक ग्राम निधि, राज्य वित्त, कैश बुक एवं कार्याे के सम्पूर्ण विवरण की प्रमाणित प्रति की मांग की गई थी। तो वर्तमान में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी शाहगढ़, सठियांव गरिमा मिश्रा द्वारा 22 दिसंबर 2022 को लिखित जबाव में बताया गया, कि शांतिशरण सिंह के कार्यकाल से संबंधित दस्तावेज मुझे प्राप्त नहीं है न तो पूर्व सेक्रेटरी सतीश सिंह द्वारा मुझे चार्ज में दिया गया है। जिसके कारण ग्राम विकास अधिकारी मिश्रा द्वारा सूचना उपलब्ध कराने में असमर्थता जताई गई है। जैसे ही यह पत्र हरिवंश मिश्रा को रजिस्ट्री से मिला तो उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी गरिमा मिश्रा के पत्र को सीएम सहित जिलाधिकारी, सीडीओ व अन्य को अवगत कराते हुए चार्ज लेने के बावजूद दस्तावेज न उपलब्ध कराने वाले र्दुव्यवस्था की शिकायत की।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिवंश ने चार्ज हस्तान्तरण के बाद भी दस्तावेज देने में असमर्थता, जताने वाले कार्मिक योगी सरकार व शासनादेश के विपरीत कार्य कर रहे हैं ऐसे अधिकारी गैरजिम्मेदार है। साथ ही एक दूसरे के भ्रष्टाचार को छिपाकर ग्रामीण विकास में बाधा बने हुए है। उन्होंने सीएम को पत्रक भेजकर कर्मचारी नियमावली के विरूद्ध कार्य करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

नरेंद्र मोदी का राजस्थान-गुजरात दौरा: 16,680 करोड़ की परियोजनाएं, HPV वैक्सीनेशन लॉन्च और सेमीकंडक्टर प्लांट उद्घाटन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान और गुजरात के अहम…

8 minutes ago

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला: अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों को नौकरी में आरक्षण

देश के लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय सेना और भारतीय रेलवे ने…

21 minutes ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत: POCSO केस में अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक

प्रयागराज/वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। नाबालिगों के यौन शोषण से जुड़े POCSO मामले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद…

32 minutes ago

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

8 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

8 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

8 hours ago