विवेचक पर उदासीनता का आरोप दूसरे थाने को विवेचना स्थानांतरित करने की मांग

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत खुदरा अहिरौली निवासी रमावती देवी ने, एसपी को इस आशय का प्रार्थना पत्र सौंपा है कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा पारित पुन: विवेचना के आदेश का पालन तरयासुजान थाने के विवेचक द्वारा नहीं किया जा रहा है। विवेचक पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए पीड़ित महिला ने विवेचना को दूसरे थाने में स्थानांतरित किए जाने की मांग की है।
सीजेएम न्यायालय में पीडिता रमापति देवी पत्नी अवधेश राय ने इस आशय का प्रोटेस्ट प्रार्थना पत्र दिया था कि उसकी पुत्री सरोज राय का विवाह वर्ष 2014 में तरयासुजान के धनन्जय राय के साथ हुई थी। विवाह के बाद से ही सरोज के पति व ससुरालवाले उसे लगातार प्रताड़ित करते थे। 21 दिसंबर 2021 को सूचना मिली कि सरोज का शव रेलवे लाइन के किनारे पाया गया। पीड़िता वहां पहुंची तो देखा तो पाया कि मृतका का धड़ रेलवे लाइन के दक्षिण दिशा में व सिर भी उसी दिशा में दस मीटर दूर पाया गया जो ट्रेन से कटने पर कभी भी संभव नही हो सकता। ट्रेन से कटने पर शव का हिस्सा रेलवे ट्रैक के दोनो तरफ होगा। लेकिन पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति सहित छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया और विवेचक ने मामले मे लीपापोती करते हुए न्यायालय में अंतिम रिपोर्ट प्रेषित कर दी। पीडिता ने सीजेएम न्यायालय में इस आशय का प्रोटेस्ट प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया कि शव की स्थिति व वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखाधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर से प्राप्त जनसूचना में घटना के दिन रेल विभाग ने उक्त स्थान पर किसी घटना से इंकार किया गया, जिससे स्पष्ट है कि मामला आत्महत्या का नहीं है। सीजेएम ने प्रोटेस्ट प्रार्थनापत्र के अवलोकन के उपरांत विवेचक द्वारा प्रस्तुत एफआईआर को निरस्त करते हुए, 12 अप्रैल 2023 पुन: विवेचना का आदेश पारित किया। पीडित महिला का आरोप है कि पुन: विवेचना के लिए आदेश तरयासुजान थाने पर भेजी गई लेकिन विवेचक उदासीनता बरत रहे हैं। पीडिता ने पूर्व में भी एसपी को एक प्रार्थना पत्र दिया और अब रिमाइंडर दूसरे थाने को विवेचना स्थानांतरित किए जाने की मांग की है।

rkpnews@desk

Recent Posts

पुलिस लाइन में भव्य दीक्षांत परेड

493 महिला प्रशिक्षुओं ने ली शपथ कानून-व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l पुलिस…

3 hours ago

कलयुगी दामाद ने ससुराल में तिहरा हमला, पत्नी व सास की मौत, ससुर गंभीर

इलाके के बछईपुर गांव के छोटका पूरा में शनिवार की देर रात एक सनसनीखेज वारदात…

3 hours ago

रविप्रताप सिंह ने मोहन सेतु के निर्माण में देरी पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस प्रवक्ता रविप्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ अर्धनिर्मित मोहन सेतु…

3 hours ago

हिंदी विभाग को मिला नया नेतृत्व: प्रो. विमलेश मिश्र ने संभाली विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा तथा…

17 hours ago

कुर्थीजाफरपुर : चेयरमैन के रिश्तेदारों को हुआ आवासीय पट्टा 39 साल बाद रद्द

जिलाधिकारी ने दिया कब्जा हटाने का आदेश मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कुर्थीजाफरपुर नगर…

18 hours ago

होमगार्ड्स एनरोलमेंट–2025 परीक्षा का निरीक्षण, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएं

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा…

19 hours ago