महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। नगर पालिका परिषद नौतनवां में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना अंतर्गत वार्ड नंबर–7 घनश्याम नगर में बरुआ बाबा के घर से गांधी चौक तक नाला एवं पटरी निर्माण में मानकों की अनदेखी करते हुए घटिया सामग्री प्रयोग करने का गंभीर आरोप लगा है। शिकायतकर्ता प्रवीन त्रिपाठी निदेशक केन्द्रीय उपभोक्ता सहकारी भण्डार लिमिटेड ने मंडलायुक्त गोरखपुर, जिलाधिकारी महराजगंज, उपजिलाधिकारी नौतनवां और अधिशासी अधिकारी से लिखित शिकायत कर तत्काल कार्य की टेक्निकल जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत अनुदान संख्या- 37 से ब्याज रहित ऋण के रूप में आदर्श नगर पालिका परिषद नौतनवां में 38 लाख 80 हजार रुपए की लागत से नाला एवं पटरी का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। आरोप है कि निर्माण कार्य में मोटे बालू के स्थान पर घटिया किस्म की भाठी का प्रयोग किया जा रहा है। साथ ही पतले छड़ों से दूर-दूर गुथाई कर बिना गिट्टी के बेड के नीचे ढलाई की जा रही है, जो पूरी तरह मानक के विरुद्ध है।
उन्होंने यह भी लिखा है कि निर्माण स्थल पर न तो एस्टीमेट सार्वजनिक किया गया है और न ही प्राक्कलन बोर्ड लगाया गया है, जिससे पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं और भ्रष्टाचार की संभावना बढ़ गई है। शिकायतकर्ता द्वारा मांग की गई है कि निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराकर दोषी अधिकारियों एवं ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि गुणवत्ता विहिन कार्यों पर अंकुश लगाया जा सके और सार्वजनिक धन का दुरुपयोग होने से रोका जा सके।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में राष्ट्रभक्ति को सशक्त करने और जनभावनाओं के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 20…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अलकनंदा महिला छात्रावास में नृत्य, गायन…
मंडलायुक्त, डीआईजी, एसएसपी व डीएम का कड़ा निर्देश—नियम तोड़ने पर कार्यदाई संस्थाएं होंगी जिम्मेदार गोरखपुर(राष्ट्र…