उतरौला /बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) भाजयुमो द्वारा अयोध्या धाम से आए हुए पूजित अक्षत को हाशिमपारा में घर-घर पहुंच निमंत्रण दिया। इस मौके पर भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें जय श्री राम के नारों के साथ भारी संख्या में लोगों ने इस यात्रा में हिस्सा लिया । इस मौके पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष संदीप वर्मा ने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली है कि हमें यह अवसर देखने का मौका मिला है। जिला उपाध्यक्ष आनंद त्रिपाठी दद्दन ने कहा कि पांच सौ वर्ष पुराने दाग को मिटाने में अपनी भूमिका निभाने वाले सभी लोगों के नमन वंदन करने का समय है।22 जनवरी पूरे विश्व के रामभक्तो के लिए उत्सव का दिन होगा ।राम सजीवन तिवारी ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्राण प्रतिष्ठा समारोह को पूरा किया जायेगा, तब यह देश और सनातन संवाहकों के गौरवशाली क्षण होगा।इस दौरान विनोद यादव ,रमेश निषाद ,राजन श्रीवास्तव ,रविंद्र गुप्ता , ,जतन यादव, दिनेश सोनकर , संदीप वर्मा ,राम चंद्र गुप्तासोहन तिवारी ,बड़कू तिवारी ,संदीप मिश्रा, राकेश मिश्रा ,दीपेश यादव मौजूद रहे।
डीजल पर विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती, पेट्रोल के निर्यात पर बढ़ा शुल्क! 16 अक्टूबर…
Ai निर्मित दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले हाई अलर्ट! कनॉट प्लेस छावनी में तब्दील,…
फोटो x से पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर देर रात हंगामा, NSUI बोली—FIR दर्ज होने…
कोहरा, धुंध या स्मॉग? जानिए कौन आपकी सेहत और फेफड़ों के लिए है सबसे खतरनाक…
फोटो goo फैशन एवं ब्यूटी | चन्द्र प्रभा पाण्डेय फोटो goo शारदीय नवरात्रि में कन्या…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। सिंचाई, कृषि यंत्रों…