डीएम-एसपी से मिले अखिलेश के परिजन, लगाई सुरक्षा की गुहार

बेखौफ घूम रहे अभियुक्त, महेश की गिरफ्तारी का किया मांग

बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मृतक अखिलेश जायसवाल के भाई एडवोकेट अर्जुन जायसवाल ने सोमवार को डीएम और एसपी से मिलकर परिजनों के सुरक्षा की गुहार लगाई, और नामजद एक हत्यारोपी महेश को शीघ्र गिरफ्तार किये जाने की मांग किया है।
विगत 22 फरवरी की देर शाम को पड़ोसी दुकानदार राजकुमार उर्फ दुखंती ने एक सुनियोजित षड्यंत्र करके, अपने पुत्रो एवं दो अज्ञात लोगों के साथ मिलकर लोहे की राड व धारदार हथियारों से लैस, गोलबन्द होकर
अखिलेश जायसवाल पर प्राणघातक हमला कर दिया था । जिसका इलाज गोरखपुर के निजी हॉस्पिटल में चल रहा था।
जहां अखिलेश के सिर का आपरेशन हुआ और वह आईसीयू के वेंटीलेटर पर अचेतावस्था में जिंदगी की जंग लड़ते हुए, आख़िरकार 2 मार्च 2023 को रात्रि 7:45 बजे जिंदगी से हार गया । मामले में बरहज पुलिस द्वारा मु. अ. संख्या- 0059/23 धारा 323, 504, 506 के तहत् केश दर्ज किया गया था, जिसमें धारा 147,148,149 व 307 की बढ़ोत्तरी करते हुए पीड़ित, अर्जुन जायसवाल की तहरीर में नामजद अभियुक्त राजकुमार उर्फ़ दुखंती पुत्र स्व. सीताराम, दीपक, विष्णु व केशव उर्फ़ केशरी पुत्रगण राजकुमार को गिरफ्तार करके 24 फरवरी 2023 को जिला जेल भेज दिया था I प्रार्थी के भाई अखिलेश जायसवाल की ईलाज के दौरान मृत्यु होने के बाद, स्थानीय पुलिस ने 03 मार्च 2023 को मृत शरीर का पोस्टमार्टम कराया और उपरोक्त अभियुक्तों के विरुद्ध आईपीसी की धारा- 302 की बढ़ोत्तरी किया है।। परंतु नामजद एक अभियुक्त महेश की गिरफ़्तारी नहीं हो सकी है I पीड़ित अर्जुन जायसवाल ने बताया कि हत्यारे काफी सरकस और गोल बंद गिरोह वाले शातिर किस्म के है, जिससे भय का माहौल कायम है और मेरा पूरा परिवार भयभीत और डरा-सहमा हुआ है I ऐसी परिस्थिति में नामजद अभियुक्त महेश पुत्र राजकुमार को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाना और मेरे परिवार की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किया जाना काफी जरूरी है। आगे उन्होंने बताया कि फरार अपराधी इतना बेखौफ है कि बरहज कस्बा तो दूर की बात, जिला कोर्ट में भी खुलेआम घूम रहा है ।

rkpshomnath

Recent Posts

विहिप ने देवरिया में फूंका अभियान का बिगुल, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरूकता पर रहेगा जोर

देवरिया में विहिप के हिंदू हित चिंतक अभियान का शंखनाद, 25 हजार लोगों को जोड़ने…

3 hours ago

गोपालगंज की SDO डॉ. प्रेरणा सिंह पर SVU का शिकंज!

पति समेत 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, जमीन से बैंक खातों तक खंगाले जा…

5 hours ago

देवरिया जेल में लिखी गई किताब खोलेगी कई सवाल? अमिताभ ठाकुर की ‘शाहजहाँपुर से देवरिया’ जल्द होगी प्रकाशित

उतारने से जेल पहुंचाने तक की पूरी कहानी, पूर्व आईपीएस का व्यक्तिगत अनुभव और पुलिस-प्रशासन…

5 hours ago

कार्तिक पूर्णिमा पर देवघर जा रहा परिवार हादसे का शिकार, 10 साल के बच्चे समेत 5 की मौत

देवघर जा रहे परिवार की खुशियां मातम में बदलीं! स्कॉर्पियो-ट्रक की भीषण भिड़ंत में 5…

5 hours ago

डॉक्टर का बोर्ड हटाइए, क्लिनिक बंद कीजिए! पलामू में दवा दुकानों पर स्वास्थ्य विभाग सख्त

फोटो AI निर्मित पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दवा की दुकान पर दवाइयां मिलेंगी या…

6 hours ago

सीएम योगी का बड़ा संदेश: गुरु नानक देव जी की सेवा भावना, देव दीपावली की आस्था और लाचित बरफुकन के शौर्य को किया नमन

फोटो X लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पवित्र…

6 hours ago