आइडियल पत्रकार संगठन निजामाबाद के अध्यक्ष होंगे अजय पाण्डेय

जबकि कपिल देव उपाध्याय तहसील संरक्षक बनाए गए

निजामाबाद/आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। आइडियल पत्रकार संगठन तहसील इकाई निजामाबाद का गठन कर दिया गया है। जिला अध्यक्ष आजमगढ़ दुर्गेश मिश्रा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन तथा प्रदेश प्रभारी रामायण सिंह के दिशा निर्देश के तहत तहसील अध्यक्ष निजामाबाद राहुल पांडे द्वारा तहसील इकाई निजामाबाद का गठन किया गया है। तहसील अध्यक्ष राहुल पांडे ने बताया की बड़ा गांव फरिहा निवासी वरिष्ठ सामाजिक एवं पत्रकार कपिल देव उपाध्याय तहसील संरक्षक निजामाबाद होंगे। इसी क्रम में अभिलाष उपाध्याय को तहसील उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। महामंत्री के रूप में संजय यादव तथा तहसील कोषाध्यक्ष पद्माकर मिश्रा होंगे। आइडियल पत्रकार संगठन की राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्यामजी उपाध्याय की देखरेख में तहसील इकाई निजामाबाद मजबूती के साथ कार्य करेगी। तहसील अध्यक्ष राहुल पांडेय ने बताया कि जल्द ही तहसील कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी तथा सदस्यों की नियुक्ति कर दी जाएगी। राहुल पांडेय ने अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों विशेष रूप से जिला अध्यक्ष आजमगढ़ दुर्गेश मिश्रा एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्यामजी उपाध्याय का आभार व्यक्त किया तथा संगठन को मजबूती के साथ चलाने हेतु दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियों से मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

Karan Pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago