जाने-माने अभिनेता अजय देवगन वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ के दर्शन किए हैं। हाल में ही अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 आई थी जो कि बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही। यही कारण है कि अजय देवगन काफी खुश हैं। फिलहाल अजय देवगन नई फिल्म पर काम कर रहे हैं। इसी फिल्म की शूटिंग के लिए वह वाराणसी पहुंचे। इसी दौरान उन्होंने वाराणसी में काशी विश्वनाथ के दर्शन किए। इसके अलावा नाव से भी गंगा के सैर किए। काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद अजय देवगन ने अपने ट्विटर पर एक फोटो साझा किया है। अपने फोटो के साथ उन्होंने लिखा काशी विश्वनाथ के दर्शन।
अजय देवगन नाव पर सवार होकर गंगा किनारे बने काशी विश्वनाथ के गंगद्वार पहुंचे और फिर सीढ़ियों से होते हुए मंदिर परिसर में गए। बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन पूजन किया। इस दौरान अजय देवगन के फैंस भी वहां मौजूद रहे। अजय देवगन ने काशी विश्वनाथ की पूजा काफी विधि विधान के साथ की। इस दौरान उनके साथ सेल्फी लेने के लिए कई लोग पास में रहे। वहीं, पुलिस के जवान भी एक्टर के साथ सेल्फी लेते दिखाई दिए। अजय देवगन से यह भी पूछा गया कि उन्हें काशी में आकर कैसा लग रहा है, इसके जवाब में उन्होंने कहा कि जैसा सभी को लगता है वैसा ही मुझे भी लग रहा है। इसके साथ ही उन्होंने हर हर महादेव भी कहा।
सोशल मीडिया पर अजय देवगन का फोटो काफी वायरल हो रहा है। अजय देवगन माथे पर चंदन लगाए हुए हैं और हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं। फैंस भी उन्हें देखने के लिए बेताब दिखे। आपको बता दें कि अजय देवगन फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने हस्ती हैं। उनकी हाल में ही दृश्यम 2 रिलीज हुई थी जो कि 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। हाल के दिनों में बॉलीवुड की कई फिल्मों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा।
फोटो विज्ञप्ति बेमौसम बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद, सपा ने मांगा ₹50 हजार प्रति…
फोटो goo बर्थडे पार्टी के बहाने डांसर को बुलाया, फिर कमरे में हुई दरिंदगी! बिहारशरीफ…
AI निर्मित Instagram पर शुरू हुआ इश्क बना हत्या की वजह! पत्नी ने प्रेमी संग…
AI निर्मित पहले लिफ्ट, फिर लूट और सुनसान जगह पर छोड़कर फरार! नोएडा में चार…
पीलीभीत वोटर लिस्ट में बड़ा खेल! 10,470 मतदाता प्रविष्टियों पर घिरे दो SDM, चुनाव आयोग…
Ai निर्मित घने कोहरे ने रोकी विमानों की उड़ान, 3 फ्लाइट डायवर्ट; घाटों से सड़कों…