एयर मार्शल जीतेंद्र ने संभाली वायु सेना पश्चिमी कमांड गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण

राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर की श्रद्धांजलि अर्पित : उत्तर प्रदेश देवरिया जिले के लिए गौरव पूर्ण

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के लाल एयर मार्शल जितेन्द्र को मिली देश के सेना की कमान

खास खबर
बृजेश मिश्र व विनीत मिश्र

भाटपार रानी/श्रीराम पुर/ देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
की आजादी के बाद भारत में लगभग सभी प्रमुख ऑपरेशन में शामिल रही वायु सेना की पश्चिमी कमांड की कमान बुधवार को एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा ने संभाल ली है। उन्होंने एयर मार्शल पंकज मोहन सिन्हा का स्थान लिया, जो वायु सेना में 39 वर्षों से अधिक की विशिष्ट सेवा देने के बाद 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हुए। एयर मार्शल मिश्रा ने कार्यभार संभालने से पहले मुख्यालय डब्ल्यूएसी में गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया और राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। भारतीय वायु सेना के एयर मार्शल पीएम सिन्हा साढ़े 29 साल की समर्पित सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने पश्चिमी वायु कमान की तत्परता और सभी सौंपे गए कार्यों को प्रभावी ढंग से करने के संकल्प को और मजबूत किया है।
यह खबर सुनते ही एयर मार्शल जीतेन्द्र मिश्रा के पैतृक गांव भोपतपुरा में खुशी का माहौल बन गया।
आपको बता दें की श्री मिश्रा मदन मोहन मालवीय शिक्षण संस्थान भाटपार रानी से सेवानिवृत्त कार्यालय अधिक्षक रामप्यारे मिश्र के भतीजे है, एयर मार्शल जीतेन्द्र मिश्रा के चाचा ने रामप्यारे मिश्र ने बताया कि जीतेन्द्र बचपन से ही बड़ा होनहार रहे है, आज यह खबर सुन के बहुत प्रसन्नता है, यह हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है, गांव भोपतपुरा में जन्मे एयर मार्शल जीतेन्द्र आज भारतीय सेना के महत्वपूर्ण पद सेवा दे रहे हैं, गाँव और जिसे का नाम पुरे देश में रौशन कर दिये है….

पश्चिमी वायु कमान उनके दिखाए मार्ग से प्रेरणा लेती रहेगी।उन्हें अति विशिष्ट सेवा पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है। एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा ने एयर मार्शल पंकज मोहन सिन्हा का स्थान लिया है और उन्होंने बुधवार को भारतीय वायु सेना की पश्चिमी वायु कमान की कमान संभाली। एयर मार्शल मिश्रा दिसंबर, 1986 में लड़ाकू पायलट के रूप में भारतीय वायु सेना में शामिल हुए थे। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी पुणे, एयर फोर्स टेस्ट पायलट स्कूल, बेंगलुरु, एयर कमांड एंड स्टाफ कॉलेज, यूएसए और रॉयल कॉलेज आॅफ डिफेंस स्टडीज, यूके के पूर्व छात्र हैं। फाइटर कॉम्बैट लीडर और प्रायोगिक टेस्ट पायलट एयर मार्शल मिश्रा के पास 3000 घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव है। अपने 38 साल से ज्यादा के सेवा करियर में एयर मार्शल ने कई महत्वपूर्ण कमांड और स्टाफ नियुक्तियां की हैं।

एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को अति विशिष्ट सेवा पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है। अपनी वर्तमान नियुक्ति से पहले एयर मार्शल मिश्रा इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (ऑपरेशन) के डिप्टी चीफ थे। इससे पहले वे एक फाइटर स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर, एयरक्राफ्ट एंड सिस्टम्स टेस्टिंग इस्टैब्लिशमेंट (एएसटीई) में चीफ टेस्ट पायलट, दो फ्रंटलाइन एयरबेस के एयर ऑफिसर कमांडिंग, डायरेक्टर (ऑपरेशन प्लानिंग एंड असेसमेंट ग्रुप), प्रिंसिपल डायरेक्टर (एएसआर) और एयर मुख्यालय (वीबी) में असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ (प्रोजेक्ट्स), कमांडेंट एएसटीई और इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के डिप्टी चीफ (सिद्धांत, संगठन और प्रशिक्षण) के पद पर रह चुके हैं।

उन्होंने कार्यभार संभालने से पहले डब्ल्यूएसी के मुख्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया और कमान संभालने के बाद राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। नई दिल्ली के सुब्रतो पार्क में स्थित वेस्ट एयर कमांड मुख्यालय के नियंत्रण में 200 से अधिक एयरबेस आते हैं और यह कमांड देश की आजादी के बाद भारत में लगभग सभी प्रमुख ऑपरेशन में शामिल रही है।

भौगोलिक स्थिति के कारण किसी भी ऑपरेशन के दौरान यह हमेशा से मुख्य केंद्र रहा है। इस कमांड ने ऑपरेशन कश्मीर, ऑपरेशन 1947-48, चीन-भारत संघर्ष 1962, भारत-पाकिस्तान युद्ध 1965, भारत-पाकिस्तान युद्ध 1971, ऑपरेशन पवन 1986 (श्रीलंका) और ऑपरेशन व्हाइट सागर 1999 (कारगिल) संचालित किया है।
एयर मार्शल जीतेन्द्र मिश्रा के पैतृक गाँव भोपतपुरा ग्राम प्रधान पुष्पा देवी पत्नी दिनेश मिश्र, अधिवक्ता हाईकोर्ट विकास मिश्र, कमलदेव मिश्र, बृज बिहारी मिश्र,शिक्षक सुरेन्द्र सिंह, दिनेश्वर मिश्र,विवेक मिश्र,कन्हैया मिश्र, विपिन मिश्र, रामायण मिश्र, मकसूद अहमद , संतोष मिश्रा, नन्हे मिश्र, अमर मिश्र, निरज मिश्र, अमरेन्द्र मिश्र, रमेश मिश्र,नवनीत कुशवाहा, सत्येंद्र पासवान, हेमंत मिश्र, रामएकबाल सिंह,विकास गुप्ता, रामानंद साह, कुंवर गुप्ता सहित समस्त ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

राजस्थान ने लगाया जीत का चौका, RCB को 6 विकेट से हराया

गुवाहाटी (राष्ट्र की परम्परा)। Rajasthan Royals (RR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Royal Challengers Bengaluru…

7 hours ago

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

15 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

16 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

16 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

16 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

16 hours ago