अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। गुजरात के अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट ड्रीम लाइनर AI171 दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस हादसे में 242 लोगों के सवार होने की खबर है। जिनमें 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक शामिल हैं।
मिल रही जानकारी के अनुसार विमान ने अहमदाबाद से दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी। हादसा मेघानीनगर के पास हुआ है। जो एयरपोर्ट से लगभग 15 किलोमीटर दूर है। विमान के पिछले हिस्से के किसी चीज से टकराने से यह हादसा हुआ। हादसे के बाद विमान में भयंकर आग लग गई है और दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं।
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने हादसे को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और दुःखद बताते हुए बचाव एवं राहत कार्य के साथ ही घायल यात्रियों को शीघ्र उपचार के लिए ले जाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
एयरपोर्ट के पास स्थित सिविल अस्पताल में सभी डॉक्टरों की छुट्टी रद्द कर दी गई है और 1200 बेड का बंदोबस्त किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से बात की है और अहमदाबाद जाने के लिए कहा है।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पकड़ी सिसवा गांव में शुक्रवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान और गुजरात के अहम…
देश के लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय सेना और भारतीय रेलवे ने…
प्रयागराज/वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। नाबालिगों के यौन शोषण से जुड़े POCSO मामले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…