एआई तकनीक से होगी हाथियों की पहचान, रेलवे–वन विभाग का संयुक्त प्रयास

हावड़ा–मुंबई रेल मार्ग पर हाथियों की आवाजाही से अलर्ट, चक्रधरपुर रेल मंडल में कई मेमू व पैसेंजर ट्रेनें रद्द

चक्रधरपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)चक्रधरपुर रेल मंडल में हावड़ा–मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर हाथियों की लगातार आवाजाही के चलते रेलवे प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। यात्रियों और वन्यजीवों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे ने एहतियातन पांच जोड़ी मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। यह कदम बुधवार, 17 दिसंबर को रेल पटरियों के आसपास हाथियों के लगातार विचरण की सूचना मिलने के बाद उठाया गया।

ये भी पढ़ें –डीडीयू में यूजी-पीजी स्तर पर स्वयम पाठ्यक्रम होंगे लागू, महाविद्यालयों में भी प्रभावी क्रियान्वयन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार नुआगांव–राउरकेला, चक्रधरपुर–राउरकेला और राउरकेला–झारसुगुड़ा रेल खंडों में हाथियों की गतिविधि सबसे अधिक देखी जा रही है। इन संवेदनशील क्षेत्रों में ट्रैक की लगातार निगरानी की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनज़र लंबी दूरी की ट्रेनों की गति घटाकर 10 किलोमीटर प्रति घंटे कर दी गई है। साथ ही एक्सप्रेस ट्रेनों के लोको पायलटों को निर्देश दिए गए हैं कि वे हॉर्न बजाते हुए सतर्कता के साथ आगे बढ़ें, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।

रद्द की गई ट्रेनों में चक्रधरपुर–राउरकेला मेमू, टाटा–राउरकेला–टाटा मेमू, हटिया–झारसुगुड़ा–हटिया मेमू, राउरकेला–झारसुगुड़ा–राउरकेला मेमू और बिरमित्रपुर–बरसुवां–बिरमित्रपुर पैसेंजर शामिल हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए रेलवे ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित हाथी घुसपैठ पहचान प्रणाली (EIDS) स्थापित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। वन विभाग और चक्रधरपुर रेल मंडल प्रशासन आपसी समन्वय से हाथियों को सुरक्षित जंगल की ओर मोड़ने और रेल पटरियों पर उनके प्रवेश को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। रेलवे का कहना है कि स्थिति सामान्य होने तक निगरानी और एहतियाती कदम जारी रहेंगे।

Editor CP pandey

Recent Posts

IIT Patna Research: कुशीनगर के शैलेष यादव का कमाल, अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हुआ शोध

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कुशीनगर जनपद के रामकोला थानाक्षेत्र के गांव सिधावें निवासी भगवन्त यादव…

20 minutes ago

DDU में अत्याधुनिक ड्रोन लैब का उद्घाटन 29 मार्च को

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (DDU) में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने…

46 minutes ago

Maharajganj News: शतचंडी महायज्ञ से गूंजा बरोहिंया, मां काली मंदिर बना आस्था का केंद्र—हजारों श्रद्धालु पहुंचे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकासखंड मिठौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत बरोहिंया में मां काली मंदिर के…

53 minutes ago

सड़क हादसे में कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष जीतेन्द्र जायसवाल क़ी दर्दनाक मौत

बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)।थाना क्षेत्र के कान्हा गौशाला के पास रामजानकी मार्ग पर बाइक सवार कांग्रेस…

13 hours ago

सेवा, अनुशासन और समर्पण के संदेश के साथ एनएसएस का विशेष शिविर संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज गोरखपुर में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के…

13 hours ago

भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हुई सरयू की धरा

इशारू ग्राम की भव्य कलश यात्रा ने जगाया आध्यात्मिक उत्साह भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l इशारू…

15 hours ago