गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले टारगेट किलिंग की कोशिश, कश्मीर में बैंक प्रबंधक पर किया गया हमला

श्रीनगर । कश्मीर घाटी में धारा 370 हटने के बाद से ही टारगेटिंग किलिंग शुरू हो गयी। साल 2021-2022 में कश्मीरी पंडितों को निशाना बना-बना कर आतंकियों ने मारा है। घाटी में एक बार फिर से डरावने हालात बन गये। कश्मीरी पंडित सरकार के खिलाफ सड़को पर आ गये और सरकार से अपनी सुरक्षा की मांग करने लगे। ये सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कश्मीर में एक बार फिर से आतंक अपने पैर पसारने की कोशिश कर रहा हैं। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सोमवार को आतंकियों ने एक गैर-स्थानीय बैंक प्रबंधक पर गोलीबारी की। हालांकि, इस हमले में वह बाल-बाल बच गए।अधिकारियों ने यह जानकारी दी कि जम्मू-कश्मीर ग्रामीण बैंक प्रबंधक उत्तरी कश्मीर के बारामूला में पट्टन के गौशबुग में आतंकवादी हमले से बच गया। आतंकवादियों ने उस पर गोलियां चलाईं, फिर भी वह चमत्कारिक ढंग से हमले से बच निकला। फोर्स इलाके में पहुंच गई है।

अधिकारियों ने बताया कि घटना से जुड़े अधिक विवरण का इंतजार है। गृह मंत्री अमित शाह एक दिन बाद बारामूला में एक रैली को संबोधित करेंगे।

Editor CP pandey

Recent Posts

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

2 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

2 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

2 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

2 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

2 hours ago

भजन और भक्ति के जरिए ईश्वर को पाया जा सकता है: चारु चौधरी

साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…

3 hours ago