चंदौली (राष्ट्र की परम्परा)। चहनिया विकासखंड में कृषि वैज्ञानिकों की विकसित कृषि संकल्प अभियान की कार्यशाला आचार्य नरेंद्र कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की पहल पर
भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी के वैज्ञानिक भी दे रहे हैं जानकारी। चंदौली जिले में आचार्य नरेंद्र कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के कुलपति डॉ विजेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में, कृषि विज्ञान केंद्र चंदौली द्वारा आयोजित विकसित कृषि सुचारू रूप से चल रहा है। विकसित संकल्प 2025 जिसके तहत सोमवार को विकासखंड चहनिया के रामगढ़ ग्राम में कार्यक्रम आयोजित करके सरकार की पहल से लोगों को अवगत कराया गया और खेतीबाड़ी के संदर्भ में कई जरूरी सुझाव दिए गए।
इस अभियान में कार्यक्रम के नोडल अधिकारी उपनिदेशक कृषि भीमसेन एवं कृषि विज्ञान केंद्र चंदौली के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ नरेंद्र रघुवंशी ने मुख्य अतिथि के रूप में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि लैब टू लैंड योजना के अंतर्गत वैज्ञानिक चले गांव की ओर, किसानों एवं वैज्ञानिकों से सीधे संवाद किया जा रहा है। साथ ही साथ केंद्र सरकार की किसानों से संबंधित योजनाओं का प्रचार प्रसरा किया जा रहा है। कृषि मंत्रालय की पहल पर ग्राम एवं पंचायत में जाकर किसानों से उनके अनुभव उनकी समस्याओं का निस्तारण कार्यक्रम स्थल पर ही करने का फरमान आया है। इसी क्रम में चहनियां विकासखंड के तीन गांवों रामगढ़, नादी निधौरा और चकिया बिहारी मिश्र में कृषि वैज्ञानिकों का संवाद संपन्न हुआ, जिसमें डॉ. जयदीप हलदर वैज्ञानिक भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी द्वारा सब्जियों में होने वाले विभिन्न प्रकार के रोगों के विषय में एवं उसके निदान के विषय में विस्तार से बताया। साथ ही साथ एक ऐसी आश्चर्यजनक तकनीकि के बारे में बताया, जिसमें आलू एवं टमाटर के फल एक ही पौधे पर पाए जा सकते हैं।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) की आनंद…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…
नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…
बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…
विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…