कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) जिला प्रोवेशन अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि उ0प्र0 शासन के निर्देशानुसार, विशेष अभियान अंतर्गत मंगलवार को जनपद के उच्च प्राथमिक (संविलियन 1-8) विद्यालय मठिया, जय किशुन पडरौना में महिला शक्ति केन्द्र एवं वन स्टाप सेन्टर द्वारा राष्ट्रीय जेण्डर अभियान के अन्तर्गत वन स्टाप सेन्टर पर उपलब्ध करायी जा रही सुविधाएँ, जैसे-एक छत के नीचे पीडित महिलाओं को परामर्श सहायता, कानूनी सहायता, मेडिकल सहायता, 05 दिवस का सेल्टर आदि सुविधाओं तथा उ०प्र० मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, उ०प्र० मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) उoप्रo मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के विषय में जानकारी दिया गया एवं महिला हेल्प लाईन न0-1090 चाइल्ड हेल्प लाईन न0-1098 पुलिस हेल्प लाईन न०- 112 एवं यौन उत्पीडन की रोकथाम, घरेलू हिंसा के रोकथाम बाल विवाह जैसे कुप्रथा पर जागरूक किया गया।
इस मौके पर विद्यालय के सुनिता चौहान प्रधानाध्यापक, सुनिल कुमार पाण्डेय हेड मास्टर, प्रतिभा सिंह महिला कल्याण अधिकारी, निवेदिता पाण्डेय केस वर्कर वन स्टाप सेन्टर, गंगाधर मिश्रा वन स्टाप सेन्टर आदि उपस्थित रहें।
परिजन व ग्रामीणों ने किया मुख्य मार्ग जाम, उप जिलाधिकारी की पहल से खुला जाम…
उन्नाव (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के लालताखेड़ा…
गुरु बृहस्पिपति को देवताओं के अधिष्ठाता, आचार्य और सभी ग्रहों का “गुरु” माना गया है।…
बरेली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। ऑनलाइन मैट्रीमोनियल वेबसाइट के जरिये हुई एक शादी कुछ ही…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सोशल मीडिया दिग्गज Meta (Facebook) ने तीन साल बाद…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया (SCI) ने जूनियर कोर्ट असिस्टेंट…