पत्रकार के बाद तहसीलदार ने दी पेशकार को गाली

गालियों से आहत पेशकार का इस्तीफा

खजनी में तहसीलदार ने एसडीएम के पेशकार को दी गालियां, कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बीते महीनों पहले गोरखपुर तहसील सदर में पत्रकार को गाली देने में रिकॉर्ड बनाने वाले गालीबाज तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था, ठीक उसके कुछ महीनों बाद ही खजनी तहसील में गालीबाज तहसीलदार का एक गंभीर घटना सामने आया है। खजनी तहसील में तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह ने एक पेशकार को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए सबके सामने बेइज्जत किया। बता दें कि तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह द्वारा एसडीएम के पेशकार सुशील कुमार श्रीवास्तव को अपमानित किए जाने के बाद, पेशकार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। घटना 29 जुलाई की बताई जा रही है जब तहसीलदार के पेशकार द्वारा एसडीएम खजनी के पोर्टल पर उत्तर प्रदेश राज्य संहिता 2006 की धारा 34 का एक बाद स्थानांतरित किया गया था। इसे देखकर एसडीएम ने अपने पेशकार को वाद तहसीलदार के पोर्टल पर भेजने का आदेश दिया था और पेशकार ने इस आदेश का पालन किया। इसी मामले में शुक्रवार को तहसीलदार ने अपने मुंशी के माध्यम से पेशकार सुशील कुमार श्रीवास्तव को अपने कार्यालय में बुलाया और वहां उसने पेशकार को भद्दी भद्दी गालियां दी, इस दौरान अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे। पेशकार ने अमर्यादित भाषा पर कोई जवाब नहीं दिया और चुपचाप एसडीएम कोर्ट लौट आए। इतना ही नहीं तहसीलदार ने उनके पीछे – पीछे गालियां देते रहे इस घटना से अत्यधिक आहत पेशकार ने जिलाधिकारी गोरखपुर को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है। अपने त्यागपत्र में सुशील कुमार ने लिखा है कि वे 1998 से कलेक्ट्रेट में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे हैं,उन्हें पीठासीन अधिकारियों द्वारा अनेकों बार प्रशंसा और प्रशस्ति-पत्र मिले हैं लेकिन इस घटना के बाद वे अपना कार्य पूरे मनोयोग से नहीं कर पाएंगे।
इस मामले में तहसीलदार से पूछने पर कोई जवाब नहीं दिया। घटना के बाद विरोध में राजस्व विभाग के कर्मचारी एकजुट हो गए हैं और तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
कर्मचारी संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे जिले में कार्य बहिष्कार किया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक उपरोक्त मामले में एसडीएम खजनी राजेश प्रताप सिंह का कहना है कि वे जिला मुख्यालय गए हैं और दोपहर 2 बजे के बाद जिले से पूरे मामले की जानकारी ली जाएगी।

Karan Pandey

Recent Posts

संजू सैमसन का सुपर शो! 97* रन की तूफानी पारी से भारत की जीत, जश्न के बाद ICC एक्शन का खतरा

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत…

34 minutes ago

पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव: ईरान का परमाणु ठिकानों पर हमले का दावा, IAEA ने नुकसान से किया इनकार

तेहरान/वियना (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव के बीच ईरान ने बड़ा…

1 hour ago

श्रीनगर में उग्र प्रदर्शन: खामेनेई की हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध…

2 hours ago

होली: दिलों को जीतने और रिश्तों को जोड़ने का त्योहार

✍️ राजकुमार बरूआ, भोपाल “वैमनस्यं तृणीकृत्य होल्यग्नौ भस्मतां हितम्।नानारङ्गजलैबी सौमनस्यं भवेत् पुनः ।।” होली का…

2 hours ago

सिकंदरपुर में मार्च माह का बिजली रोस्टर जारी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर नगर पंचायत क्षेत्र में मार्च माह के लिए विद्युत आपूर्ति…

2 hours ago

हर्बल रंग और स्किन केयर टिप्स: इस होली नहीं होगा कोई रिएक्शन

होली में त्वचा और आँखों की सुरक्षा: हर्बल रंगों से मनाएं सुरक्षित और बेफिक्र होलीलखनऊ…

8 hours ago