बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। खुटेहना के बनवारी लाल इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह ने सेक्टर प्रमुख तथा मंडल पदाधिकारियो के साथ विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारी को सम्मानित कर 11 से 25 जनवरी तक मलिन बस्तियों में जुट कर लोगों को सरकार के तरफ से कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्य योजनाओं पर प्रकाश डालने को कहा। सांसद प्रतिनिधि बहराइच ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व की पहल पर देशभर में संविधान गौरव अभियान का आयोजन किया गया है !जिसमें संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के योगदान को बताया जाएगा। इस अवसर पर जिला कार्य समिति के सदस्य व पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रदेव त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष मनीष देव त्रिपाठी प्रधान संघ अध्यक्ष बराती लाल वर्मा पिछड़ा वर्ग व किसान मोर्चा अध्यक्ष भूपेंद्र वर्मा ओंकार सिंह सहित तमाम भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर हादसा, लापरवाही और ओवरस्पीडिंग पर उठे सवाल महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…
ज्ञान भारतम् मिशन से सहेजी जाएगी विरासत: महराजगंज में 75 साल पुरानी पांडुलिपियों का होगा…
जब प्रशासन चूका, तब आगे आए अभय मिश्रा—श्मशान घाट की तस्वीर बदली भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की…
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा) जनपद देवरिया में न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और बंदियों को…
कुशीनगर, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद कुशीनगर में एलपीजी गैस सिलेंडर कालाबाजारी कुशीनगर मामले में प्रशासन ने…
UP News के तहत एक बड़ी कानूनी हलचल देखने को मिली, जहां Rahul Gandhi की…