कुल के बाद हाशिम शाह चहार जर्ब साहब (दाता साहब)का सालाना उर्स शुरू

कुल में हजारों अकीदतमंदों ने की शिरकत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर के नगर मोहल्ला मुड़ियापुर स्थित मजार शरीफ पर मंगलवार को सुबह ‘क़ुल’ के बाद हज़रत हाशिम शाह चहार जर्ब साहब के सालाना उर्स पाक का आगाज़ हुआ, जिसमें हजारों अकीदतमंदों ने शिरकत की। चली आ रही परम्परानुसार के अनुसार गागर भराई की रस्म अदायगी और कुल के बाद चादर पोशी व फातेहा पढ़ने का कार्य शुरू हुआ और दोपहर तक हजारों ने मज़ार पर हाज़िरी दे कर फातेहा पढ़ी। इस दौरान मज़ार के आसपास लगे मेला में मेलार्थियों की भी काफी भीड़ है और विभिन्न सामानों की लोग जम कर खरीदारी करते देखे गए। प्रमुख रूप से सैयद सिराजुद्दीन अजमली, सैयद डॉ मिन्हाजुद्दीन अजमली, सैयद जाफर अजमली,शेख अलीमुद्दीन,मास्टर वसी अहमद, कारी फिरोज, शेख अहमद अली उर्फ संजय भाई, फैजी अंसारी, नजरूल बारी उर्फ बल्लू मास्टर, मुमताज खां,सद्दाम खान,खुर्शीद आलम, रईस अहमद मन्नू,मोहन अंसारी,पूर्व नगर अध्यक्ष प्रत्याशी गनेश प्रसाद सोनी डॉ आशुतोष गुप्ता,जितेश वर्मा, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। शांति व्यवस्था बनाये रखने के थाना प्रभारी विकास चन्द पाण्डेय तथा चौकी प्रभारी अजय पाल फोर्स के साथ शुरू से अन्त तक मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

अंबरनाथ में भव्य होली मिलन समारोह संपन्न, सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हुआ शहर

महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)। अंबरनाथ महोत्सव सांस्कृतिक संस्था द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन…

4 hours ago

मऊ में होली को लेकर पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

4 hours ago

संजू सैमसन का सुपर शो! 97* रन की तूफानी पारी से भारत की जीत, जश्न के बाद ICC एक्शन का खतरा

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत…

6 hours ago

पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव: ईरान का परमाणु ठिकानों पर हमले का दावा, IAEA ने नुकसान से किया इनकार

तेहरान/वियना (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव के बीच ईरान ने बड़ा…

6 hours ago

श्रीनगर में उग्र प्रदर्शन: खामेनेई की हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध…

7 hours ago

होली: दिलों को जीतने और रिश्तों को जोड़ने का त्योहार

✍️ राजकुमार बरूआ, भोपाल “वैमनस्यं तृणीकृत्य होल्यग्नौ भस्मतां हितम्।नानारङ्गजलैबी सौमनस्यं भवेत् पुनः ।।” होली का…

7 hours ago