February 22, 2026

Hindi News – पढ़िए देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और ज्योतिष से सम्बंधित सभी समाचार. Read Latest and Breaking news in hindi

युवक को नशीला पदार्थ खिलाने के बाद हाथ पैर बांधकर मरणासन्न हालत में फेंका

राहगीरों ने युवक को बेहोशी की हालत में देखने के बाद पुलिस को दी सूचना

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को बुलाया और युवक को अस्पताल में इलाज के लिए कराया भर्ती

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली मूर्तिहा थाना क्षेत्र में निद्धीपुरवा गांव निवासी एक युवक को गांव के तीन लोगों ने लघुशंका के लिए जाते समय घर से निकलते ही एक युवक को साथ बुलाया और इसके बाद युवक को जबरन अंडे में जहर घोलकर पिला दिया। सभी ने युवक की पिटाई की और मरणासन्न हालत में उसके हाथ पैर बांध कर छोड़ दिया रास्ते से गुजर रहे लोगों की निगाह युवक पर पड़ी तो उसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। फिलहाल युवक खतरे से बाहर है। युवक के बयान और परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
कोतवाली मुर्तिहा अन्तर्गत ग्राम पंचायत निद्धीपुरवा निवासी राहुल (26) पुत्र बनवारी बुधवार देर रात करीब नौ बजे के आसपास लघुशंका के लिए घर के बाहर निकला। तभी गांव निवासी डमरू अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ पहुंचा उसने युवक को अगवा कर लिया। इसके बाद उसे कुछ दूरी पर ले गया, नदी के तट पर युवक को जबरन अंडे में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। जिससे युवक बेहोश हो गया,इसके बाद सभी ने उसकी पिटाई कर वहीं पर अधमरा समझ कर हाथ पैर बांध कर छोड़ दिया। इस बीच रास्ते से गुजर रहे कुछ लोगों ने उसे बेहोशी की हालत में देखकर परिवार के लोगों और पुलिस को सूचना दी,कुछ देर बाद परिवार के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को बेहोश देखा। आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाकर इलाज के लिए भर्ती कराया। डॉक्टर ने युवक का इलाज शुरू किया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर होश में आने पर घायल का बयान दर्ज किया। पीड़ित राहुल ने होश आने के बाद पुलिस को दिए बयान में बताया की उसने डमरू नामक व्यक्ति को पहचाना है,जबकि दो लोगों ने चेहरा छुपा रखा था। उन्हें पहचान नहीं सका। प्रभारी निरीक्षक अमितेन्द्र कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है,उन्होंने बताया कि रंजिश में वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है, पूछताछ चल रही है। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेजा जाएगा।