
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बांसडीह तहसील क्षेत्र के भोजपुरवा में कटान स्थल के निरीक्षण किया। उन्होंने कटान पीड़ितों से बातचीत करने के बाद बाढ़ खंड के अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
कटान के लिहाज से लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहने का निर्देश एसडीएम-तहसीलदार व लेखपाल को दिया। कहा कि जिनके घर नहीं है या जिनके यहां पानी आ गया है, उन्हें बाढ़ शरणालय में सुरक्षित ले जाएं। डीएम सबसे पहले नदी किनारे पहुँचे और नदी के रूख का जायजा लिया। इसके बाद तटवर्ती लोगों से बातचीत किया। मौके पर मौजूद लेखपाल से पूछताछ कर कटान प्रभावित जमीन के बारे में जानकारी ली। कहा कि हमेशा हर स्थिति पर नजर बनाए रखें। बाढ़ खंड के अभियंताओं को निर्देश दिया कि बंधे पर लगातार निगरानी रखें।
More Stories
मंत्री एके शर्मा का जिले में भव्य स्वागत
आतंकी हमले के विरोध में हिंदू संगठनों द्वारा पाकिस्तान का फूंका गया पुतला
बघौचघाट में आयोजित हुआ निरंकारी संत समागम