देश के लिए ऐतिहासिक होगा यह पर्व, 22 जनवरी को पूरा देश मनायेगा दीपावली
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भाजपा नेता व देश के जाने मानें ज्योतिर्विद डॉ अरविन्द त्रिपाठी ने कहा कि 22 जनवरी को देश में पूरे उत्साह के साथ दीपावली मनाई जाएगी और अयोध्या के भव्य राम मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा को स्थापित किया जायेगा। उन्होने कहा कि यह पांच सौ वर्ष की प्रतिक्षा के बाद हम सभी के लिए आया संयोग है। यह देश के लिए बहुत ही गौरवशाली दिन होगा। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का उदघाटन करेंगे। भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में कोई अंतर नही है। पार्टी ने जो वादा की थी, उसे आज पूरा करके दिखा रही है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में धारा 370 और 35 ए बहुत ही बड़ा ज्वलंत समस्या था। उसे देश के प्रधानमंत्री ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटा कर बड़ा कार्य कर दिखाया। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद देश व प्रदेश का विकास तेजी से हो रहा है। वहीं पीएम मोदी ने पूरी दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाया है, 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर में पांच सौ वर्षो की प्रतिक्षा के बाद राम लला विराजमान होंगे। इस दिन पूरा देश के साथ घर-घर में लोग भी पूरे उत्साह के साथ दीपावली मनाएगा। हम सभी के लिए अयोध्या में होने वाला भव्य श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का दिन ऐतिहासिक होगा।
कानपुर (राष्ट्र की परम्परा)। कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 6 से 8 अप्रैल 2026 तक…
तेहरान/मिडिल ईस्ट (राष्ट्र की परम्परा)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान के सुप्रीम…
ईरान में बढ़ा तनाव: अमेरिकी चेतावनी के बीच युवाओं की ‘मानव श्रृंखला’ से जवाब, दुनिया…
भ्रष्टाचार कोविड महामारी या कैंसर से भी अधिक खतरनाक बीमारी है, क्योंकि यह धीरे-धीरे पूरे…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर स्टैंड पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन…