माह के अन्तिम तिथि को आयोजित होगा अप्रेन्टिसशिप मेला

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मेंहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने बताया कि निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन, उ०प्र०, लखनऊ के द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जनपद में संचालित नोडल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मेंहदावल (ग्राम व पोस्ट- भगौसा) सन्त कबीर नगर में प्रत्येक माह के अन्तिम तिथि (30 व 31) को अप्रेन्टिसशिप मेला का आयोजन किया जाता है। जनपद के राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के विभिन्न व्यवसायों से उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थियों द्वारा मेला में प्रतिभाग कर सकते है तथा जनपद में स्थापित उद्योंगो/अधिष्ठानों में अधिक से अधिक अप्रेन्टिसशिप का लाभ ले सकते है।
उन्होंने बताया कि मेले में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को अप्रेन्टिसशिप पोर्टल www.apprenticeshipindia.gov.in पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। जिसे स्वयं कर सकते है तथा मेले प्रतिभाग कर करवा सकते है। अभ्यर्थियों को राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (NAPS) पोर्टल www.apprenticeshipindia.gov.in पद पर पंजीकरण कराने हेतु संस्थान में उपस्थित होना। उपरोक्त मेले के माध्यम से उद्योंगो/अधिष्ठानों का भारत सरकार/उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजना NAPS CM-APS से लाभ प्राप्त कर सकते है। भारत सरकार/उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजना NAPS CM-APS एक वर्षीय प्रशिक्षण अवधि है तथा अप्रेन्टिसशिप करने वाले एक वर्षीय अभ्यर्थियों को ₹ 7000.00 एवं दो वर्षीय कोर्स के अभ्यर्थियों को ₹ 7700.00 प्रति माह छात्रवृत्ति के रूप में मानदेय देय है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

काशी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को आसमान में दिखेगा हवाई रोमांच! गंगा के ऊपर एयर शो, नमो घाट पर 200 कलाकारों का जलवा

फोटो AI वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धर्म, अध्यात्म और संस्कृति की नगरी काशी में…

1 hour ago

मिर्जापुर: टीवी चलाना सिखाने के बहाने छात्रा को कक्षा में बुलाने का आरोप, शिक्षक पर पॉक्सो केस

मिर्जापुर में शिक्षक पर 14 वर्षीय छात्रा से अशोभनीय हरकत का आरोप, स्कूल जाने से…

2 hours ago

पेट्रोल-डीजल को लेकर केंद्र का नया फैसला, एक पर टैक्स घटा तो दूसरे पर बढ़ा शुल्क

डीजल पर विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती, पेट्रोल के निर्यात पर बढ़ा शुल्क! 16 अक्टूबर…

4 hours ago

दिल्ली से मुंबई तक तिरंगा मार्च की गूंज, दिल्ली में अनुमति नहीं, मुंबई में रैली को मंजूरी!

Ai निर्मित दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले हाई अलर्ट! कनॉट प्लेस छावनी में तब्दील,…

4 hours ago

दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बवाल! FIR की मांग पर थाने के बाहर NSUI का हंगामा, कई कार्यकर्ता हिरासत में

फोटो x से पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर देर रात हंगामा, NSUI बोली—FIR दर्ज होने…

4 hours ago

सुबह-सुबह दिखने वाली सफेद चादर से रहें सावधान!

कोहरा, धुंध या स्मॉग? जानिए कौन आपकी सेहत और फेफड़ों के लिए है सबसे खतरनाक…

6 hours ago