उत्तर प्रदेश बिहार बार्डर सीमा के बिहार राज्य स्थित गुठनी थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेय गुण्डी गांव में देर रात बदमाशों के द्वारा हवाई फायरिंग

भाटपार रानी/देवरिया
(राष्ट्र की परम्परा)

प्राप्त समाचार के मुताबिक बदमाशों द्वारा हवाई फायरिंग कर एक युवक के सिर पर चाकू से वार कर घायल कर दिया गया है।जिससे गंभीर रूप में जख्मी हो चुके युवक को प्राथमिक इलाज हेतु गुठनी ले जाया गया। वहीं युवक की पहचान गुठनी थाना क्षेत्र स्थित पांडे गुण्डी गांव निवासी हेम नारायण गोंड के 20 वर्षीय पुत्र राजकुमार गोंड के रूप में की गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि घायल युवक अपने घर के पास स्थित पुल पर बैठा था तभी अज्ञात बदमाशों ने हवाई फायरिंग करते हुए युवक के सिर पर चाकू से हमला बोल दिया घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल युवक को पीएचसी गुठनी ले जा कर इलाज कराया जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक इलाज के उपरांत बिहार के सिवान जिला सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। जबकि की सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष विकास कुमार कहना है कि युवक को गोली नहीं लगी है।अज्ञात बदमाशों द्वारा हवाई फायरिंग करते हुए युवक पर चाकू से हमला करने की बात सामने आई है। जो युवक के सर में गंभीर चोट है। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश बिहार के सीमा के इलाकों में युवाओं में तस्करी सहित दबंगई के फैशन बढ़ रहे हैं।अपराध एवं अपराधी पुलिस गंठजोड़ बदस्तूर जारी है जिससे बार्डर सीमा पर नित नए नए अपराधी पनप रहे हैं इनके हौसलों को देखते हुए कहा जा सकता है कि अब वह दिन दूर नहीं जब उत्तर प्रदेश सीमा में भी आए दिन ऐसी ही घटना को अंजाम देते ऐसे लोग नजर आएं। ऐसे अपराध/अपराधी में पुलिस का भय नहीं रहा इस बात को लेकर ही उत्तर प्रदेश सहित बिहार की आम जनता के माथे पर बल एवं भय का माहौल कायम है ।

rkpshomnath

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

12 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

12 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

12 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

13 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

13 hours ago