नायब तहसीलदार की उदासीन कार्यशैली पर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । तहसील नानपारा में नामांतरण संबंधित वादों के निस्तारण में हीला हवाली और उदासीन पूर्ण रवैया को लेकर तहसील अधिवक्ताओं ने समस्त नायब तहसीलदारों की अदालतों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया।
प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार तीसरे दिन भी जारी रहा,अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में एकजुट होकर जुलूस निकालते हुए नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ देर के लिए नानपारा बहराइच मुख्य मार्ग को भी जाम किया गया। गौरतलब है कि तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन नानपारा के अध्यक्ष निरंकार प्रसाद जायसवाल ने बताया कि नानपारा तहसीलदार की अदालत पर बंधक संबंधी दस्तावेजों की दाखिल खारिज हो रही है।
अन्य जनपदों में भी बंधक बैनामे की दाखिल खारिज अवैध रूप से होती है। लेकिन तहसील नानपारा में समस्त नायब तहसीलदार सामान्य बैनामा की भी दाखिल खारिज समय से नहीं कर रहे हैं।
जिससे आम जनता और वादकारी परेशान हैं, जबकि नामांतरण एक सरसरी और सामान्य प्रक्रिया है।
बातचीत के दौरान तमाम अधिवक्ताओं ने दबे जुबान सुविधा शुल्क जैसे गम्भीर आरोप लगाते हुये कहा कि नामांतरण प्रक्रिया चुपचाप संपन्न हो जाती है, और आदेश भी कर दिया जाता है। आमतौर से लेखपाल समय पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करते हैं। जिससे वादकारी नामांतरण के लिए तहसील के चक्कर लगाते अक्सर नजर आते हैं।
बीते दिनों भी कई बार नामांतरण संबंधी प्रक्रिया में हीला हवाली और जिम्मेदार हुक्मरान की उदासीनता पर अधिवक्ताओं का आक्रोश देखने को मिला है। बता दें कि बातचीत से समस्या का निराकरण न होने पर तहसील नानपारा के अधिवक्ता नायब तहसीलदार बलहा, शिवपुर, रिसिया व नवाबगंज की अदालतों का कार्य बहिष्कार कर दिया है। इस दौरान भारी संख्या में अधिवक्तागण तहसील परिसर में जुलूस निकालकर नारेबाजी व प्रदर्शन करते नजर आए। प्रदर्शन के दूसरे दिन बुधवार को भी तहसील में अधिवक्ताओं ने कोई अदालती कार्य नहीं किया और नायब तहसीलदारान के न्यायालयों पर ताले लगे नजर आए। प्रदर्शन में मुख्य रूप से अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष निरंकार प्रसाद जयसवाल, महामंत्री प्रेम कुमार त्रिपाठी, जगप्रसाद त्रिपाठी, निलेश श्रीवास्तव, वीरेंद्र वर्मा, टीकाराम मिश्रा, जसवंत मिश्रा, सुनील कुमार सिंह, निर्मल श्रीवास्तव, सचिन गुप्ता, हरीश शर्मा, विजय श्रीवास्तव, पारसनाथ श्रीवास्तव, परशुराम मिश्रा, रामसागर वर्मा, अमरनाथ वर्मा, सूर्यबक्श सिंह, आदि अधिवक्ता शामिल रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

तनाव भरे दौर में अध्यात्म का अमृत: भीतर की शांति ही सच्ची सफलता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…

40 minutes ago

महराजगंज के पकड़ी सिसवां में गूंजी जय श्रीराम: 51 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का भव्य लोकार्पण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पकड़ी सिसवा गांव में शुक्रवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत…

46 minutes ago

नरेंद्र मोदी का राजस्थान-गुजरात दौरा: 16,680 करोड़ की परियोजनाएं, HPV वैक्सीनेशन लॉन्च और सेमीकंडक्टर प्लांट उद्घाटन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान और गुजरात के अहम…

55 minutes ago

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला: अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों को नौकरी में आरक्षण

देश के लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय सेना और भारतीय रेलवे ने…

1 hour ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत: POCSO केस में अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक

प्रयागराज/वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। नाबालिगों के यौन शोषण से जुड़े POCSO मामले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद…

1 hour ago

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

9 hours ago