गोला/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोला तहसील कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जिला बार एसोसिएशन प्रयाग राज द्वारा किये अधिवक्ता हितो को लेकर सम्मेलन का समर्थन करते हुए उच्च न्यायालय द्वारा हड़ताल को लेकर दिये गये निर्देश के विरोध में, काली पट्टी बांध कर किया प्रदर्शन। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन गोला के अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर स्थित बार सभागार में एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरिजेश शाही के नेतृत्व में काली पट्टी बांध कर गत दिनो पूर्व उच्च न्यायालय प्रयाग राज द्वारा, अधिवक्ताओं को बार बार हड़ताल न करने के जारी निर्देश को लेकर जिला बार एशोसियेशन प्रयाग द्वारा किये गये विरोध सम्मेलन का समर्थन करते हुए, उच्च न्यायालय के द्वारा जारी निर्देश की निन्दा करते हुए काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया । साथ ही अधिवक्ताओं ने आगे भी अधिवक्ता हितों को लेकर प्रयागराज बार एशोसियेशन द्वारा लिए गये सभी निर्णय का समर्थन करने को कहा ।इस अवसर पर प्रमुख रूप से कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के महासचिव शंकरानंद शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम नाथ, उपाध्यक्ष संत लाल यादव, मनोज कुमार दुबे, गणेश शंकर भारती, सत्यजीत चंद आदि सहित बार एशोसियेशन के अधिवक्ता शामिल रहे ।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…
नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…
निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…