पीजी डिप्लोमा ज्योतिष, वास्तु एवं कर्मकांड में प्रवेश प्रारम्भ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। वर्तमान समय में ज्योतिष ,वास्तु एवं कर्मकांड के बढ़ते महत्व एवं सेना में जेसीयू की परीक्षा में इसकी अनिवार्यता को देखते हुए संस्कृत विभाग ने अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी ज्योतिष वास्तु एवं कर्मकांड विषय में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण का अवसर उपलब्ध कराते हुए प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है। उन्हें पुनः प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर दिया जायेगा।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा विश्वविद्यालय परम्परागत छात्रों को इस प्रकार के रोजगारपरक पाठ्यक्रम उपलब्ध कराता रहेगा। नैक प्रत्यायित ए++ श्रेणी प्राप्त विश्वविद्यालय से अर्जित डिग्री निश्चित रूप से विद्यार्थियों के लिए अत्यन्त लाभकारी होगी।
अधिष्ठाता कला संकाय एवं अध्यक्ष संस्कृत विभाग प्रो. कीर्ति पाण्डेय ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी जो ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाए है। उन्हें पुनः आवेदन का अवसर देते हुए प्रवेश प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. देवेन्द्र पाल से संस्कृत विभाग में सम्पर्क कर सकते हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

1 hour ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

1 hour ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

1 hour ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

2 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

2 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

2 hours ago